Hanuman Chalisa

दिल्‍ली : सोमवार से खुलेंगे थिएटर, शादी में 100 लोगों की अनुमति

Updated: शनिवार, 24 जुलाई 2021 (20:23 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) द्वारा शनिवार को जारी नवीनतम अनलॉक दिशा-निर्देश के मुताबिक सोमवार से राष्ट्रीय राजधानी में मेट्रो और सार्वजनिक बसों का परिचालन शत-प्रतिशत सीट क्षमता के साथ होगा, जबकि सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स 50 प्रतिशत क्षमता से खोले जा सकेंगे।

दिल्ली में अप्रैल और मई महीने में कोरोनावायरस कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण के मामलों और मौतों में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई थी। हालांकि पिछले कुछ हफ्तों में सुधार आया है, जिसके बाद सरकार चरणबद्ध तरीके से शहर को दोबारा खोल रही है।

डीडीएमए द्वारा जारी नवीनतम अनलॉक दिशा-निर्देश के तहत राष्ट्रीय राजधानी की जीवनरेखा दिल्ली मेट्रो का परिचालन सोमवार से शत-प्रतिशत सीट क्षमता के साथ होगा, हालांकि यात्रियों को खड़े होकर सफर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दिशा-निर्देश के मुताबिक, सिनेमा हॉल, थिएटर मल्टीप्लेक्स भी 26 जुलाई से 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे जबकि कारोबारी प्रदर्शनी लगाने की भी अनुमति दी गई है, लेकिन इनमें केवल कारोबारी आगंतुक ही शामिल हो सकेंगे, आम दर्शकों को इनमें प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
ALSO READ: हरियाणा : कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया
नवीनतम आदेश में शादी समारोह और अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों की अधिकतम संख्या भी सोमवार से बढ़ाकर 100 कर दी गई है। डीडीएमए ने कहा कि दिल्ली के स्पा 26 जुलाई से खुलेंगे, इनमें काम करने वाले कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण (टीके की दोनों खुराक) या हर पखवाड़े आरटी-पीसीआर जांच कराया जाना अनिवार्य होगा।

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

7.8% विकास दर पर गदगद हुए पीएम मोदी: बोले- दुनिया संकटों में फंसी है, फिर भी तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

100% स्वदेशी AK-203 'शेर': अमेठी में तैयार हुई देश की पहली पूरी तरह देसी गन, जानिए INSAS के मुकाबले कितनी घातक है भारतीय सेना की नई राइफल!

गुजरात विधानसभा का 3 दिवसीय मानसून सत्र 9 सितंबर से: पहले दिन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के बाद शुरू होगी कार्यवाही

अगस्त में बारिश ने किया निराश, गर्मी ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड; सितंबर में भी कम बारिश का अनुमान

नेपाल: विनाशकारी बाढ़ से उबरने के लिए 4-5 अरब डॉलर की दरकार

अगला लेख