Dhanteras
✕

Corona India Update: घटते जा रहे हैं Corona के नए मामले, 26583 उपचाराधीन मरीज, 7 की मौत

Updated: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (11:02 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,678 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,23,997 हो गई है, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 26,583 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से 10 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 5,28,857 हो गई है।
 
इन 10 मामलों में वे 3 लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.76 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 74 मामलों का इजाफा हुआ है।

ALSO READ: कोरोना की भविष्यवाणी सही होने के बाद महंत ने की 2023-24 की डराने वाली भविष्‍यवाणी
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में दैनिक संक्रमण दर 1.13 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.07 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,40,68,557 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से देशभर में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 219.21 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

 
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे। बीते 24 घंटों में संक्रमण से जिन 7 लोगों की मौत हुई है, उनमें कर्नाटक के 3 और गोवा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल के 1-1 मरीज शामिल हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

शहीद टीआई दिलीप पुरी को जीतू पटवारी ने दी श्रद्धांजलि, कहा सरकार पुलिसकर्मियों के बच्चों के दे मुफ्त शिक्षा

30 लाख दीपों से जगमगाने को तैयार अयोध्या, विजिटर गैलरी और सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण

दसवें दीपोत्सव में रामनगरी अयोध्या के 500 वर्षों का इतिहास होगा जीवंत

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

रामलीला मैदान में राहुल लीला करने वाले लोग देश में अराजकता फैलाने का षड्यंत्र कर रहे, भाजपा का राहुल पर हमला

अगला लेख