Hanuman Chalisa

NDRF ने Corona से जंग के लिए बिहार में तैनात की 15 टीमें

Updated: शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (14:52 IST)
पटना। एनडीआरएफ ने कोरोना वायरस से निपटने की दिशा में बिहार के 7 जिलों में 15 उप टीम की तैनाती की है। पटना के बिहटा स्थित एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन के कमांडेंट विजय सिन्हा ने शनिवार को बताया कि बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के अनुरोध पर प्रदेश के 7 जिलों सीवान, बेगूसराय, नवादा, गया, मुंगेर, पटना और नालंदा में कुल 15 उप टीम की तैनाती की गई है।
ALSO READ: Corona से जंग, बिहार की 'जीविका' ने बनाए 5 लाख से ज्यादा मास्क
उन्होंने बताया कि प्रत्येक उप टीम में 6 बचावकर्मी शामिल हैं, जो कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक सामग्रियों से लैस हैं। विजय ने बताया कि इसके अलावा पूरे क्षेत्र को संक्रमणमुक्त करने के लिए उच्च शक्ति के फागर के साथ एनडीआरएफ की 4 अन्य टीमें तैनात की गई हैं।
 
कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित सीवान में 2 तथा नवादा और बेगूसराय में 1-1 टीम लगाई गई है।बिहार में शुक्रवार तक कोविड-19 के 60 मामले सामने आ चुके हैं जबकि इससे संक्रमित मुंगेर निवासी 1 मरीज की 21 मार्च को मौत हो गई थी।
ALSO READ: बिहार में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, सब्जी खरीदने टूट पड़े लोग
बिहार में कोरोना संक्रमण के अब तक सबसे अधिक 29 मामले सीवान में, मुंगेर में 7, पटना, गया एवं बेगुसराय में 5-5 मामले, गोपालगंज में 3, नालंदा में 2 तथा सारण, लखीसराय, भागलपुर और नवादा में 1-1 मामले प्रकाश में आए हैं।
 
बिहार में कोरोना संक्रमण के संदेह में अब तक 6,111 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 18 मरीज ठीक भी हुए हैं। (भाषा) (फ़ाइल चित्र)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: 17 सांसद छोड़ सकते हैं NCPI का साथ, भाजपा में शामिल होने की तैयारी!

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

अगला लेख