Hanuman Chalisa

राकांपा विधायक भारत भालके का कोरोना से निधन

Updated: शनिवार, 28 नवंबर 2020 (10:48 IST)
पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक भारत भालके का कोविड-19 के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते यहां शनिवार को निधन हो गया। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सोलापुर जिले के पंढरपुर-मंगलवेधा क्षेत्र से 3 बार विधायक रहे भालके की आयु 60 वर्ष थी।
ALSO READ: Live : कोरोना वैक्सीन पर आज देश को मिल सकती है Good News! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे
एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम के चलते उन्हें 9 नवंबर को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक चिकित्सक ने बताया कि 30 अक्टूबर को भालके के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, हालांकि संक्रमणमुक्त होने के बाद वे घर लौट गए थे।
 
उन्होंने बताया कि बुखार और खांसी होने पर भालके को 9 नवंबर को फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ गई तथा उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। भालके का हालचाल जानने के लिए राकांपा प्रमुख शरद पवार शुक्रवार शाम को अस्पताल पहुंचे थे। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर भालके ने 2018 में इस्तीफा दे दिया था। तब वे कांग्रेस के विधायक थे। (भाषा)

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब

अगला लेख