suvichar
✕

नागपुर में व्‍यापारियों ने किया थाली बजाकर लॉकडाउन का विरोध

Updated: गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (17:57 IST)
नागपुर में कोरोना को लेकर स्‍थि‍ति भयावह होती जा रही है। शहर समेत पूरे जिले में हजारों की संख्‍या में लोग संक्रमि‍त हो रहे हैं, इसके साथ ही रोजाना सैंकड़ों लोगों की मौत हो रही है।

बावजूद इसके यहां लॉकडाउन का विरोध किया जा रहा है। गुरुवार को कपड़ा मार्केट, सराफा बाजार, हार्डवेयर व्‍यापारी और थोक व्‍यापारियों के साथ ही कई संगठनों ने थाली बजाकर लॉकडाउन का विरोध किया।

दरअसल, व्‍यापारियों का कहना है कि रोजी रोटी चालू करो, लॉकडाउन बंद करो। उनका कहना है क‍ि प‍िछली बार लॉकडाउन लगाया गया था, बावजूद इसके शहर में लगातार संक्रमण हो रहा है। वहीं लॉकडाउन की वजह से आम जनता आवश्‍यक वस्‍तुओं के लिए परेशान होती है। वहीं लोग कमाएंगे नहीं तो खाएंगे क्‍या, ऐसे में लॉकडाउन इसका विकल्‍प नहीं हो सकता।

इधर नागपुर प्रशासन ने सिर्फ जरूरी चीजों की दुकानें खुली रखने के आदेश जारी किए हैं। सिर्फ किराना, सब्‍जी, दूध और नॉनवेज की दुकानें खुली रखी गई है। इसके अलावा सभी दुकानें और बाजार बंद करवा दिए गए हैं। बहुत जरूरी कामों के लिए भी लोगों के एकत्र होने की संख्‍या तय की गई है। नियमों के पालन के लिए एनएमसी की टीम लगातार दौरा कर के नियमों का पालन करवा रही है।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख