dharma sangrah

खुशखबरी! मायलैन ने भारत में उतारा रेमडेसिविर का जेनेरिक संस्करण

Updated: मंगलवार, 21 जुलाई 2020 (01:57 IST)
नई दिल्ली। औषधि कंपनी मायलैन ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के मरीजों के इलाज में काम आने वाली दवा रेमडेसिविर का जेनेरिक संस्करण भारतीय बाजार में उतारा है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि इसे 'देसरेम' ब्रांड नाम के तहत पेश किया गया है।

कंपनी ने पहले ही घोषणा की थी कि रेमडेसिविर जुलाई तक भारत में उपलब्ध हो जाएगी। इसकी 100 मिलीग्राम की एक शीशी की कीमत 4,800 रुपए है। कंपनी ने बयान में कहा कि इस दवा को कोविड-19 की पुष्टि वाले अस्पताल में भर्ती मरीजों (बच्चे और व्यस्क) पर उपयोग करने की अनुमति है।

कंपनी ने कहा कि उसने इस दवा की पहली खेप भेज दी है और वह इसकी आपूर्ति बढ़ाने की दिशा में काम करेगी। इसकी उपलब्धता की जानकारी देने के लिए कंपनी ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। कंपनी इसका विनिर्माण अपने बेंगलुरु संयंत्र में करेगी।
मायलैन के अध्यक्ष (भारत और उभरते बाजार) राकेश बमजई ने कहा कि देसरेम और हमारी चौबीसों घंटे काम करने वाले हेल्पलाइन नंबर को जारी करने का मकसद इस अहम दवा तक पहुंच उपलब्ध कराना है।(भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

Rajgarh Bus Accident : राजगढ़ में बड़ा स्लीपर बस हादसा, 4 यात्रियों की मौत, ब्रिज पर तिरछी हुई बस, नीचे गिरे यात्री

अगला लेख