Daily Horoscope
✕

मुकेश अंबानी ने लिखा 2 लाख रिलायंस कर्मचारियों को खत, कोरोना से जंग में देश के साथ डटकर खड़े रहने पर कहा– शाबाश

Updated: सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (18:11 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कंपनी के उन हजारों कर्मचारियों की पीठ थपथपाई जो मोबाइल, आवश्यक सामानों और ईंधन जैसी सेवाओं को लॉकडाउन (Lockdown) के बीच भी चालू रखे हुए हैं।

अंबानी ने देश की जीवन रेखा चला रहे इन कर्मचारियों को 'फ्रंटलाइन वॉरियर्स' कहकर सम्मानित किया। अंबानी ने दोहराया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज कोरोना वायरस (Corona Virus) के खिलाफ इस जंग में भारत के साथ खड़ी है।
 
रिलायंस समूह के 2 लाख से अधिक कर्मचरियों को लिखे एक ई-मेल संदेश में अंबानी ने कहा कि आधुनिक इतिहास के सबसे भयानक रोग से जूझने में रिलायंस के कर्मचारियों ने जो असाधारण प्रतिबद्धता दिखाई है, वह काबिले तारीफ है।
 
अंबानी ने कहा कि जब देश के अधिकांश 130 करोड़ भारतीय लॉकडाउन का सामना कर रहे हैं। ऐसे में दूरसंचार क्षेत्र में जियो ने निर्बाध सेवाओं से 40 करोड़ लोगों को कनेक्ट किए रखा, रिलायंस रिटेल लाखों लोगों तक आवश्यक सामान पहुंचा रही है।

रिलायंस लाइफ साइंसेस भारत में COVID-19 की टेस्ट क्षमता को बढ़ाने में लगी है और सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ने केवल 10 दिनों में मुंबई में 100 बिस्तरों वाला कोरोना अस्पताल बना दिया।
 
अंबानी ने घोषणा की कि रिलायंस लाइफ साइंसेस ने COVID-19 के लिए अपना स्वयं का टेस्ट किट विकसित किया हैं, जो शुरुआत में रिलायंस कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होगा और बाद में इसे लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि हम इस कठिन समय को एक साथ पार कर पाएंगे और रिलायंस एक बड़े परिवार के रूप में उभरेगा।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख