ramcharitmanas
✕

Corona effect : 6 लाख से ज्यादा खानाबदोश गुज्जर-बक्करवाल अधर में

बढ़ती गर्मी में पलायन करने पर आड़े आ रहा लॉकडाउन

Updated: सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (18:03 IST)
जम्मू। प्रदेश में 6 लाख से अधिक गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के खानाबदोश नागरिकों के लिए समस्या यह हो चली है कि मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी के बीच लॉकडाउन के कारण वे अधर में फंस चुके हैं। फिलहाल 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। उन्हें पहाड़ी क्षेत्रों की ओर पलायन करना है। सरकारी तौर पर 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन की स्थिति पर कोई शब्द नहीं बोला जा रहा है।

दरअसल अप्रैल के पहले हफ्ते ही घूमंतू समुदाय के हजारों परिवारों के 6 लाख से अधिक सदस्य अपने उन स्थानों की ओर पलायन आरंभ कर देते थे जहां तक पहुंचने के लिए उन्हें 40 से 45 दिनों का समय लगता है, लेकिन इस बार उन्हें अपने गंतव्य स्थानों की ओर मूव करना मुश्किलों से भरा लग रहा है क्योंकि कोरोना के कारण लॉकडाउन है।

इन खानाबदोशों में गुज्जर, बक्करवाल, गद्दी तथा सिप्पी समुदाय के 6 लाख के अधिक सदस्य हैं जो प्रत्येक गर्मी की शुरुआत और सर्दी के आगमन के साथ ही पहाड़ों से नीचे आते हैं या फिर वहां चले जाते हैं। उनके साथ ही उनके लाखों जानवर भी मूव करते हैं। वे कश्मीर में एलओसी से सटे इलाकों के अतिरिक्त लद्दाख में चीन सीमा से सटे चारागाहों तक जाकर अपने ठिकाने बनाते हैं।

फिलहाल उनकी परेशानी यह है कि अगर घूमंतू समुदाय के लोगों ने अपने पशुधन के साथ समय पर पहाड़ों की ओर जाना शुरू नहीं किया तो उनके जानवरों को बढ़ती गर्मी और चारे की कमी का परिणाम भुगतना पड़ सकता है। जानकारी के लिए प्रदेश की जनसंख्या के करीब 20 प्रतिशत हिस्सा होने के बाद भी तकरीबन 5 से 6 लाख घूमंतू परिवार इस प्रक्रिया को अपनाते हैं।

हालांकि इस संबंध में प्रख्यात ट्राइबल  रिसर्चर तथा ट्राइबल रिसर्च एंड कल्चरल फाउडेंशन के संस्थापक डॉ. जावेद राही ने घूमंतू समुदाय के सदस्यों से अपील की है कि वे कोरोना प्रकोप के कारण सरकारी निर्देशों का पूरी तरह से पालन करते हुए किसी भी प्रकार के सम्मेलनों का आयोजन न करें, चाहे वे धार्मिक ही क्यों न हों।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख