Hanuman Chalisa
✕

यूपी ने रचा इतिहास, 5 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट करने वाला पहला राज्य

Updated: बुधवार, 2 जून 2021 (13:01 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश 5 करोड़ कोरोना टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। योगी सरकार ने टेस्ट, ट्रेकिंग और ट्रीट की नीति पर आक्रामकता के साथ काम किया। इस वजह से कोरोना को नियंत्रित करने में बड़ी कामयाबी मिली है।
 
राज्य में पिछले 24 घंटे में 3.32 लाख टेस्ट किए गए इसमें सिर्फ 1500 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला। कुल एक्टिव केसों की संख्या 28000 रह गई जबकि रिकवरी रेट 97.1 फीसदी पर पहुंच गया।
 
प्रदेश में 30 अप्रैल को सबसे ज्यादा 38 हजार मामले आए थे लेकिन अग्रेसिव टेस्टिंग, माइक्रो कन्टेनमेंट जोन सिस्टम और गांवों में निगरानी समितियों के द्वारा किये गए माइक्रो मैनेजमेंट एवं ट्रीटमेंट से कोरोना को नियंत्रित करने में कामयाबी मिली है।
 
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में मंगलवार से सभी जिलों में 18 से 45 साल के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन करीब 1.55 लाख युवाओं ने टीकाकरण कराया, जबकि 1.70 लाख का लक्ष्य रखा गया था।
 
अब तक प्रदेश में एक करोड़ 86 लाख 66 लाख 323 लोगों ने टीकाकरण कराया है। इसमें 1,51,62,374 ने पहली डोज एवं 35,03,949 ने दूसरी डोज ली है।
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन फाइटर जेट, भारतीय नौसेना ने वीडियो जारी किया

अगला लेख