Daily Horoscope

झील नगरी नैनीताल में भूगर्भविदों ने खोजी अंडरग्राउंड झील, शहर की पेयजल व्यवस्था हल होने की उम्मीद

Updated: बुधवार, 2 जून 2021 (12:52 IST)
नैनीताल। विश्वप्रसिद्ध झील नगरी नैनीताल में एक और झील मिली है। यह झील भूमि के गर्भ में होने से अदृश्य ही है। भूगर्भ वैज्ञानिकों द्वारा खोजी गई इस झील की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन को इस क्षेत्र में भूस्खलन से बचाव की योजनाओं को लेकर पुनर्विचार करने की नौबत आ पड़ी है। भूगर्भ वैज्ञानिकों ने अपनी रिपोर्ट में प्रशासन को बताया है कि नैनीताल के निचले इलाके में लगातार हो रहे भूस्खलन के लिए नैनी झील नहीं बल्कि यही भूमिगत झील जिम्मेदार है।

ALSO READ: DU: मेरिट पर ही होगा दाखिला, जुलाई के पहले हफ्ते से शुरू हो सकते हैं एडमिशन
 
यह भूमिगत झील नैनी झील से लगभग 400 मीटर दूर भवाली की ओर है। झील लगभग 200 मीटर के दायरे में फैली है और इसकी गहराई लगभग 6 मीटर के आसपास है। भूमिगत होने के कारण इस झील का पानी भी शुद्ध पीने योग्य है। रिपोर्ट बताती है कि झील से लगातार भारी मात्रा में पानी का रिसाव हो रहा है। यह इतना पानी है कि इससे नैनीताल शहर की प्यास बुझाई जा सकती है। अब प्रशासन इस झील के जरिए नैनीताल शहर की पेयजल आवश्यकता की पूर्ति करने की योजना पर भी काम करने की कवायद में है। यहां ट्यूबवेल लगाने पर विचार चल रहा है।

ALSO READ: कहीं यह Corona की तीसरी लहर की दस्तक तो नहीं?
 
जिलाधिकारी ने इसके लिए एक कमेटी का गठन भी कर दिया है। नैनीताल शहर के निचले हिस्से में लगातार हो रहे भूस्खलन को लेकर प्रशासन परेशान था। माना यह जा रहा था कि नैनी झील से हो रहे पानी के रिसाव के कारण भूस्खलन हो रहा है, इसी वजह से नैनी झील के निचले इलाके में भूस्खलन के उपचार के लिए प्रशासन ने भूगर्भ शास्त्रियों को आमंत्रित करके इस समस्या का समाधान ढूंढने के लिए आग्रह किया।

ALSO READ: भले ही केन्या गरीब हो, लेकिन भारत से लेकर अमेरिका तक की मदद कर चुका है ऐसे
 
आईआईटी रूड़की, वाडिया इंस्टीट्यूट देहरादून और भूगर्भ विभाग की टीम ने यहां सर्वेक्षण करके अब प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंपी तो नई भूमिगत झील के बारे में कई जानकारियां खुलकर सामने आ गईं। नैनीताल शहर के लिए प्रतिदिन जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार 8 एमएलडी पानी की आवश्यकता होती है। पर्यटक सीजन में यहां पेयजल समस्या विकराल हो जाती है। लेकिन नई झील की खोज के बाद अधिकारियों को इस समस्या का समाधान होता दिख रहा है। इस नई झील से हर रोज 8 एमएलडी पानी डिस्चार्ज होता है। यानी यदि इस पानी का उपयोग किया जाए तो नैनीताल की पेयजल समस्या का समाधान हो सकता है।
लेखक के बारे में
निष्ठा पांडे
Nishtha Pandey.... और पढ़ें

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख