Hanuman Chalisa
✕

Corona Virus : मध्यप्रदेश के 35 से अधिक जिले Lock Down

Updated: सोमवार, 23 मार्च 2020 (14:27 IST)
भोपाल। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के खतरे के मद्देनजर मध्यप्रदेश में 35 से अधिक जिलों में लॉकडाउन घोषित किया गया है। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 6 मामलों की पुष्टि हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिलों में लॉकडाउन की अवधि 72 घंटे से लेकर 3 अप्रैल तक है तथा अधिकांश जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित किया गया है।ALSO READ: मध्यप्रदेश में 2 और लोग Corona पॉजिटिव, कुल 6 मामले हुए, 9 जिलों में लॉकडाउन
 
उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी भोपाल, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, रीवा, शिवपुरी, कटनी, भिंड, शहडोल, आलीराजपुर, देवास, नीमच, सिंगरौली, गुना, रतलाम, मंडला, मंदसौर, बालाघाट, सिवनी, उज्जैन, श्योपुर, झाबुआ, जबलपुर, टीकमगढ़, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, रायसेन, राजगढ़, छतरपुर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, विदिशा, उमरिया, होशंगाबाद, अनूपपुर और अशोकनगर में लॉकडाउन घोषित किया गया है। सूत्रों ने बताया कि इन सभी जिलों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू की गई है।
ALSO READ: 'जनता कर्फ्यू' की मध्यप्रदेश के इंदौर सहित कई शहरों में खुलेआम उड़ी धज्जियां, शराब की दुकानें चालू
इस बीच प्रदेश के कार्यवाहक स्वास्थ्य मंत्री तरुण भनोट ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस से पीड़ित 6 मरीजों की हालत स्थिर है।
 
उन्होंने कहा कि जबलपुर में 5 कोरोना पीड़ित मरीज प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर 4,000 से अधिक लोगों के संपर्क में आए हैं। इन सभी लोगों को प्रोटोकॉल के अनुसार अलगाव में रहने की सलाह दी गई है। भनोत ने कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए इस वक्त जनता का सहयोग बहुत जरूरी है। प्रदेश में कोरोना से पीड़ित 6 लोगों में से 5 जबलपुर के हैं जबकि 1 भोपाल का है।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में कोरोना की दस्तक, जबलपुर में विदेश से लौटे 4 लोग संक्रमित
कलेक्टर भोपाल तरुण पिथोड़े ने मीडिया और लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित व्यक्तियों की पहचान उजागर न करें, क्योंकि इससे उन पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ेगा।
 
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मध्यप्रदेश से अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 75 लोगों के नमूने जांच के लिए विभिन्न प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं। इनमें से 6 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि 48 लोगों की रिपोर्ट नकारात्मक आई है तथा 21 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। (भाषा)

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दिल्ली से गिरफ्तार 4 आरोपियों की आज मुंबई कोर्ट में पेशी, शूटर्स तक पहुंचाए थे हथियार

फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार

Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO खुला

अगला लेख