Hanuman Chalisa
✕

केरल में कोरोना से कोहराम, लगातार दूसरे दिन आए कोरोना के 30 हजार से अधिक मामले, 162 मरीजों की मौत

Updated: शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (08:30 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में गुरुवार को कोविड-19 के 30,007 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोनावायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 39.13 लाख हो गई जबकि 162 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 20,134 पर पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घरों से ही संक्रमित हो रहे हैं 35 प्रतिशत लोग। घर में भी मास्क लगाएं।

ALSO READ: देशभर में 50 फीसदी पात्र आबादी को लगा कोरोना टीका
 
बयान में कहा गया है कि प्रदेश में आज लगातार दूसरे दिन संक्रमण के नए मामलों की संख्या 30 हजार से अधिक रही है। केंद्र सरकार के मुताबिक पिछले एक सप्ताह के दौरान देश में सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों के 58.4 प्रतिशत मामले केरल से आए हैं। केरल में बुधवार को रिकॉर्ड 31,445 नए मामले सामने आए थे। जो देश में सामने आए कुल 46,164 मामलों का 68.11 प्रतिशत था।

ALSO READ: देश में नहीं आएगी कोरोना की तीसरी लहर, 'वेबदुनिया' से बोले रमन गंगाखेडकर,अब एंडेमिक स्टेज पर कोरोना संक्रमण
 
बयान के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 18,997 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 37,11,625 हो गई। राज्य में कोविड-19 उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,81,209 हो गई है। केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,66,397 नमूनों की कोविड-19 जांच होने के साथ संक्रमण की दर 18.03 प्रतिशत हो गई है। केरल में अब तक 3.07 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।

ALSO READ: राज ही रह जाएगा कोरोना? चीन गए WHO के वैज्ञानिक की चेतावनी- बंद हो रहे रास्ते
 
विज्ञप्ति के मुताबिक एर्णाकुलम में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,872 नए मरीज सामने आए। इसके बाद कोझिकोड में 3,461, त्रिशूर में 3,157, मलप्पुरम में 2,985, कोल्लम में 2,619, पलक्कड़ में 2,261, तिरुवनंतपुरम में 1,996, कोट्टायम में 1,992, कन्नूर में 1,939, अलप्पुझा में 1,741, पठानमथिट्टा में 1,380, वायनाड में 1,161 और इडुक्की में कोरोनावायरस संक्रमण के 900 नए मामले सामने आए हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 4,87,246 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें से 27,425 लोग अस्पतालों में हैं।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख