Hanuman Chalisa

MCD का दावा, दिल्ली में कोरोनावायरस से 2000 से अधिक मौतें

शुक्रवार, 12 जून 2020 (09:17 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के भाजपा शासित नगर निगमों के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को दावा किया कि यहां कोविड-19 से 2000 से अधिक लोगों की मौत हुई है जबकि आधिकारिक आंकड़ा बुधवार तक 984 था। इस दावे पर दिल्ली सरकार ने कहा कि कोविड-19 मृत्यु समिति निष्पक्ष ढंग से काम कर रही है और यह आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि मिलकर काम करने का समय है।
ALSO READ: कोरोना काल में सिंगापुर से भारत आई, पूरी हुई कैंसर पीड़ित की आखिरी इच्छा
यहां सिविक सेंटर में संवाददाता सम्मेलन में उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह, पूर्वी दिल्ली की महापौर अंजू कमलकांत और एनडीएमसी, एसडीएमसी और ईडीएमसी की स्थायी समितियों के अध्यक्षों ने इस कोरोना वायरस महामारी के वक्त निगमों के समक्ष उत्पन्न चुनौतियां मीडिया से साझा कीं।
 
एनडीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश ने कहा कि पहले केजरीवाल सरकार ने कम मौत बताई थी लेकिन श्मशान घाटों और कब्रगाहों से जुटाए गए हमारे आंकड़े ने आधिकारिक आंकड़े से करीब 3 गुना अधिक मौत दर्शाई। अब इन आंकड़ों के हिसाब से दिल्ली में कोविड-19 से 2,098 मौतें हुई हैं जिनमें एसडीएमसी में 1080, एनडीएमसी में 976 और ईडीएमसी में 42 मरीजों ने जान गंवाई है।
ALSO READ: कोरोनावायरस संयुक्त परिवारों को किस तरह नुक़सान पहुंचा सकता है?
बाद में दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी घोषित किया है कि मृत्यु ऑडिट समिति उपयुक्त तरीके से काम कर रही है और यह कि समिति के काम पर प्रश्न नहीं उठाया जा सकता है। बयान में कहा गया है कि यह आरोप-प्रत्यारोप का वक्त नहीं है। हमें मिलकर इस महामारी से लड़ना है और यह सुनिश्चित करना है कि कोरोना वायरस से एक भी जान नहीं जाए। (भाषा)

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

LIVE: सोनम वांगचुक के बाद ‍अभिजीत दिपके अनशन पर बैठे, महिला ने फेंकी स्याही

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए बदला नियम: क्या पहले से रह रहे भारतीय स्टूडेंट्स को छोड़ना होगा देश? जानें नया नियम

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने ग्रामीणों को चौंकाया, बिना पूर्व सूचना के आणंद के आंबली गांव पहुंचे, बच्चों से की मुलाकात आणंद

किचन में कुत्ते की एक मासूम हरकत बनी बड़ी तबाही! टोस्टर ऑन होते ही जल उठा पूरा घर, 3 पालतू जानवरों की मौत [VIDEO]

अगला लेख