sawan somwar

Corona virus : अमेरिका में अब तक 16000 से अधिक लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (09:25 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 16,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 4.6 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। इस संक्रमण के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ा है और मात्र 1 हफ्तों में 1 करोड़ 60 लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं।
ALSO READ: न्यूयॉर्क में कहर बरपाता Corona virus, 1 दिन में 779 लोगों की मौत, कुल 6268 मृत
केवल न्यूयॉर्क मेट्रोपोलिटन इलाके में 9,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 2,20,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस से अब तक 15 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और करीब 95,000 लोगों की मौत हुई है।

कोविड-19 संक्रमण के करीब 30 प्रतिशत और इससे मारे गए लोगों के करीब 17 प्रतिशत मामले अमेरिका में हैं।अमेरिका में लोगों को घरों में ही रहने के आदेश दिए गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगभग सभी 50 राज्यों में आपदा घोषणा अधिसूचित की है।
 
विश्व की वित्तीय राजधानी समझी जाने वाली न्यूयॉर्क सिटी में केवल 1 दिन में 800 से अधिक लोगों की मौत हुई और इसके साथ ही शहर में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,067 हो गई। हालांकि न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुमो ने इस बात पर जोर दिया कि कोविड-19 शहर में अपने चरम पर पहुंच गया प्रतीत होता है, क्योंकि शहर के अस्पतालों में नए मरीजों की संख्या कम होनी आरंभ हो गई है।
 
बेरोजगारी के ताजा आंकड़े दर्शाते हैं कि 2 हजार अरब डॉलर का राहत पैकेज भी खास मददगार साबित नहीं हो सका लेकिन ट्रंप ने भरोसा जताया है कि आगामी महीनों में अर्थव्यवस्था फिर से बेहतर स्थिति में पहुंच जाएगी। (भाषा)

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सियासी संग्राम, संसद में NDA का प्रदर्शन; राहुल गांधी से मांगा जवाब

कांवड़ की जगह हाथ में 'तेजस' का हैंडल, बीटेक छात्र ने बनाया अनोखा इलेक्ट्रिक वाहन, वीडियो वायरल

LIVE: नहीं चली संसद, बाहर पक्ष-विपक्ष के सांसदों का प्रदर्शन

उत्तराखंड की सरकारी नीतियों में शामिल होंगे छात्रों के सुझाव, CM धामी बोले- विद्यार्थी ही करेंगे राज्य और देश का नेतृत्व

अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला, गौतम अडानी के खिलाफ सभी आपराधिक आरोप हुए खारिज

अगला लेख