sundarkand

Corona World Update: दुनियाभर में कोरोना से 12 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, 4.64 करोड़ से अधिक संक्रमित

Updated: सोमवार, 2 नवंबर 2020 (13:11 IST)
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। प्राणघातक कोरोनावायरस (कोविड-19) से दुनियाभर में अब तक 4.64 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 12 लाख से अधिक लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोनावायरस से अब तक 46,437,615 लोग संक्रमित हुए हैं और 11,99,693 लोगों की मौत हुई है।
 
अमेरिका में 92 लाख लोग संक्रमित, भारत रिकवरी दर बढ़ी : कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में इस महामारी से अब तक 92,01,500 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,30,967 लोगों की जान चली गई। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के संक्रमण से 45,231 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 82.29 लाख से अधिक हो गई है। इसी अवधि में 53,285 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही इस वायरस से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर करीब 75.44 लाख से अधिक हो गई है। देश में कोरोना के 8,550 मामले कम होने पर कुल सक्रिय मामलों की संख्या 5,61,908 रह गई है, जबकि 496 मरीजों की मौत के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा 1,22,607 हो गया है।
ALSO READ: ब्रिटेन में कोरोना का कहर, 1 महीने के lockdown का हो सकता है विस्तार
ब्राजील तीसरे स्थान पर : ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोनावायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 55.45 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 1.60 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 16.24 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 28,026 लोगों ने जान गंवाई है। फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 14.58 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 36,826 लोग काल के गाल में समा गए हैं। स्पेन में इस महामारी से अब तक 11.85 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,878 लोगों की मौत हुई है।
ALSO READ: प्रिंस विलियम को अप्रैल माह में हुआ था कोरोनावायरस संक्रमण
अर्जेंटीना में 11.66 लाख से अधिक लोग प्रभावित : अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 11.66 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 31,002 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 10.53 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 31,421 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक करीब 10.14 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 46,645 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 9.24 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 91,753 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां इस वायरस से अब तक 9 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 34,411 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
दक्षिण अफ्रीका में 7.25 लाख से अधिक प्रभावित : दक्षिण अफ्रीका में 7.25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19,276 लोग काल के गाल में समा गए हैं। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से 6.79 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,618 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से 6.12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 34,864 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में अब तक इस वायरस की चपेट में 5.31 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 10,483 लोगों की मौत हुई है। चिली में कोरोना से लगभग 5.10 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 14,207 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना से 4.72 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 10,910 लोगों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: अच्छी खबर, देश में रिकवरी रेट 91 प्रतिशत के पार, अब तक 75 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक
बेल्जियम में कोरोना से 11,452 लोगों की मौत : बेल्जियम में कोरोना से 4.12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और 11,452 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या लगभग 4.10 लाख है तथा 13,869 लोगों की मौत हो चुकी है। बांग्लादेश में संक्रमितों की संख्या 4.07 लाख से अधिक हो गई है और 5,923 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन ने कोरोना संक्रमितों के मामले में फिलीपींस को पीछे छोड़ दिया है और इस देश में संक्रमण के 3.99 लाख से अधिक मामले हैं तथा 7,399 की मौत हो चुकी है। फिलीपींस से कोरोना में अब तक करीब 3.80 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7,221 लोगों की मौत हुई है।
तुर्की में महामारी से 3.75 लाख से अधिक संक्रमित : तुर्की में इस महामारी से अब तक 3.75 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,252 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में इस महामारी से करीब 3.62 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 5,631 लोगों की मौत हुई है। नीदरलैंड्स में कोरोना से अब तक 3.57 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,459 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना के करीब 3.47 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 5,402 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.32 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,806 लोगों की मौत हो चुकी है। इसराइल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.14 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 2,539 लोगों की जान जा चुकी है।
 
विश्‍व में कोरोना से हुईं मौतें : कोरोनावायरस से इक्वाडोर में 12,670, कनाडा में 10,187, बोलीविया में 8,715, रोमानिया में 6,968, मिस्र में 6,266, स्वीडन में 5,938, चीन में 4,739, ग्वाटेमाला में 3,729, पनामा में 2,700 और होंडुरास में 2,669 लोगों की मौत हो चुकी है। (वार्ता)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

Cyber Fraud Alert : सोशल मीडिया पर दिख रहे इन खतरनाक ऐप्स से रहें सावधान, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा, एंटी नेशनल सवाल पूछने पर झड़प, युवाओं ने लगाए कॉकरोच मुर्दाबाद के नारे

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

ओरछा में रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का CM डॉ. मोहन यादव ने लिया जायजा, स्थानीय दुकानदारों से किया संवाद

अगला लेख