sundarkand
✕

मोनोक्लोनल एंटीबॉडी का असर, 40 मरीजों को मिली डोज, 1 ही दिन में कोरोना के लक्षण गायब

Updated: रविवार, 13 जून 2021 (11:10 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद स्थित एशियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ गैस्‍ट्रोएंट्रोलॉजी ने दावा किया कि संस्थान में 40 कोरोना मरीजों को मोनोक्‍लोनल एंटीबॉडी (Monoclonal Antibody) की सिंगल डोज ड्रग कॉकटेल दी गई। दवा लेने के 24 घंटे के अंदर ही मरीजों के कोरोना के लक्षण गायब हो गए।

ALSO READ: CoronaVirus India Update : 71 दिन बाद 24 घंटे में कोरोना के 80,834 नए मरीज, 3,303 मरीजों की मौत
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. नागेश्वर रेड्डी ने कहा कि इन मरीजों के बुखार समेत सभी लक्षण ठीक हो गए हैं। हमने आरटी-पीसीआर टेस्ट में पाया कि लगभग 100 प्रतिशत मामलों में वायरस गायब हो गया।
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका में हुए शोध बताते हैं कि यह सिंगल डोल एंटीबॉडी ड्रग थैरेपी कोरोना वायरस के ब्रिटिश, ब्राजीलियाई और दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट पर प्रभावी है. लेकिन अभी तक किसी ने भी इसे डेल्‍टा वैरिएंट पर टेस्‍ट नहीं किया है। बहरहाल हैदराबाद में हम लगातार इस पर शोध कर रहे हैं कि क्‍या यह कोरोना वायरस के म्‍यूटेंट पर असरदार है या नहीं।
 
एंटीबॉडी की सिंगल डोज कॉकटेल कोरोना मरीजों को संक्रमण के 3 से 7 दिन के भीतर दिया जाता है। इसके लिए दो दवाओं कैसिरिविमैब और इंडेविमैब को इस्‍तेमाल किया जाता है। भारत में इसकी कीमत 70 हजार रुपए है। भारत में सबसे पहले इस दवा को दिल्ली के 65 साल के कोरोना मरीज पर इस्तेमाल किया गया था।
 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख