Hanuman Chalisa
✕

Corona से जंग, पीएम मोदी ने नेपाल और भूटान को दिया धन्यवाद, जानिए वजह

Updated: शनिवार, 21 मार्च 2020 (08:16 IST)
थिम्पू। भूटान ने दक्षेस कोविड-19 आपात कोष में 1,00,000 डॉलर का योगदान करने का शुक्रवार को वादा किया जबकि नेपाल ने करीब 1,00,000 डॉलर का योगदान करने का संकल्प किया।
 
भूटान के विदेश मंत्रालय ने इस आपात कोष के गठन की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा स्वागत करते हुए कहा कि भूटान सरकार ने 1,00,000 डॉलर का प्रारंभिक योगदान करने का निर्णय लिया है।
ALSO READ: Corona Virus Live Updates : जनता कर्फ्यू के लिए भारत तैयार, नहीं चलेंगी ट्रेनें
काठमांडू से प्राप्त समाचार के अनुसार नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दक्षेस कोरोना आपात कोष के लिए 8,35,657 डॉलर के योगदान का वादा किया और लोगों से शांति एवं धैर्य से काम लेने की अपील की। दोनों देशों ने इस बीमारी से लड़ने में पूर्ण सहयोग का वादा किया।
ALSO READ: Corona virus: दुनियाभर में 2.50 लाख से अधिक लोग कोरोना की चपेट में, 11169 मरीजों की मौत
इस बीच नई दिल्ली की खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान और नेपाल को कोविड-19 आपात कोष में योगदान करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया। 15 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दक्षेस नेताओं और प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मोदी ने 1 करोड़ डॉलर की प्रारंभिक पेशकश के साथ आपात कोष का प्रस्ताव रखा था।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

MP में कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाने पर काली दीपावली मनाने की दी चेतावनी

इंडिया केम-2026: पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अटलांटिक महासागर का नाम बदलकर रख दो 'ट्रम्प महासागर'... जानिए गूगल CEO ने क्या दिया ट्रंप को जवाब

अगला लेख