Daily Horoscope
✕

राजस्थान सरकार की पहलों को सराहा मोदी ने, CM गहलोत ने दिए 15 सुझाव

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (08:28 IST)
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में राजस्थान सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की, वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संक्रमण से लड़ने के लिए 15 सुझाव प्रधानमंत्री को भेजे हैं।
ALSO READ: राजस्थान ने भी की प्लाज्मा थेरेपी की तैयारी, ICMR से हरी झंडी का इंतजार
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्रियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में कोरोना संकट का मजबूती से मुकाबला करने के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा की थी। उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की।
 
प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राज्य सरकार के कदमों की सराहना करने के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन मुख्यमंत्रियों को कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला वे अपने सुझाव लिखकर भेज सकते हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने सोमवार को 15 सूत्री बिन्दुओं पर सुझाव भेजे।
ALSO READ: राजस्थान में इस बार सूनी रहेगी आखातीज, 25000 से ज्यादा शादियां टलीं
चर्चा के दौरान गहलोत ने राज्यों को एक लाख करोड़ रुपए का अनुदान देने की बात फिर रखी। उन्होंने कहा कि बंद के कारण राज्यों के राजस्व संग्रहण पर विपरीत असर पड़ा है ऐसे में उन्हें एक लाख करोड़ रूपए का अनुदान उपलब्ध करवाया जाए।
 
इसी तरह गहलोत ने जीएसटी क्षतिपूर्ति को दस साल करने, ऋणों के भुगतान की किस्तों पर दें 6 माह का ब्याज मुक्त मोरेटोरियम, समर्थन मूल्य पर उत्पादों की खरीद सीमा को कृषि उत्पादन के 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने, उद्योग व व्यापार जगत को व्यापक आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज देने तथा अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए राजकोषीय व्यय को बढ़ावा देने की बात की।
 
गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार श्रमिकों के वेतन भुगतान के लिए योजना लाए तथा बंद के कारण दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों की घरवापसी के लिए राष्ट्रीय योजना बने। उन्होंने राज्यों को आर्थिक व औद्योगिक गतिविधियों के लिए स्वतंत्रता देने की वकालत भी की। (भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख