Hanuman Chalisa
✕

कोरोना संदिग्ध महिला के अंतिम संस्कार में बवाल, ग्रामीणों पर पुलिस का लाठीचार्ज

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (07:55 IST)
अंबाला। हरियाणा के अंबाला में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला के दाह संस्कार में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। ग्रामीणों को शक था कि बुजुर्ग महिला की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है।
 
पुलिस ने बताया कि अंबाला छावनी से लगे चांदपुरा गांव के स्थानीय शमशान भूमि में सोमवार शाम को बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार किया जा रहा था।
 
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का शक था कि महिला की मौत कोविड-19 से हुई है और अंतिम संस्कार करने से इलाके में भी संक्रमण फैल सकता है।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने आश्वस्त किया कि संक्रमण का कोई खतरा नहीं है और अंतिम संस्कार विरोध नहीं करने को कहा। महिला की मौत अंबाला छावनी स्थित सिविल अस्पताल में हुई थी और उसे सांस लेने में समस्या होने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।
 
अस्पतालों के सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों ने एहतियातन महिला के नमूने के जांच के लिए रख लिया है। पुलिस ने बताया कि जब महिला के रिश्तेदार शव को दाह संस्कार के लिए शमशान भूमि ले गए तो ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन नहीं मानने पर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
 
पुलिस ने अपनी उपस्थिति में अंतिम संस्कार कराया। अंबाला के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरावल ने कहा कि करीब एक दर्जन ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख