dharma sangrah
✕

कोरोना वैक्सीन को लेकर मोदी सरकार लाएगी ऐप, जानिए क्या होगा इसमें खास

Updated: मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (12:15 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीन आने से पहले ही मोदी सरकार ने इसे आम लोगों तक पहुंचाने की कवायद में जोर शोर से लग गई है। टीका आम लोगों तक कितने रुपए में पहुंचे, किन लोगों को टीका पहले लगे, आदि सभी बातों को लेकर सरकार तैयारी कर रही है। टीके में पारदर्शिता अपनाते हुए सरकार अब एक ऐप भी लांच करने की तैयारी कर रही है।
 
Covin नामक यह ऐप कोविड टीकाकरण अभियान में बेहद अहम भूमिका निभाएगी। इसके जरिए सरकार को वैक्‍सीन के स्‍टॉक, डिस्‍ट्रीब्‍यूशन, स्‍टोरेज जैसी अहम जानकारियां मिलेंगी।
 
इस ऐप में मांगी गई जानकारी भरने पर आपको पता चल जाएगा कि आपको टीका कितनी तारीख को किस जगह लगेगा?
 
इस ऐप में आपको यह बताना होगा कि आप फ्रंटलाइन वर्कर है या सेकंड फ्रंट लाइन वर्कर (फील्ड सर्विलांस, पैरामेडिक्स)। साथ ही आपको अपना नाम, पता, उम्र और मोबाइल नंबर के साथ यह भी जानकारी देनी होगी कि आप बीमार तो नहीं है।
 
ऐप पर डिटेल देने के बाद मैसेज के जरिए आपको पता चल जाएगा कि कब और कहां आपको वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीन का डोज पूरा होने के बाद ऐप पर ही आपको सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष : सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

क्या विराट कोहली ने लिए प्रेमानंद महाराज से मिलने के 5 करोड़? क्रिकेटर की टीम ने बताया सच

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा

अगला लेख