ramcharitmanas
✕

Fact Check: ‘वोट देने नहीं गए तो बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपए’, जानिए वायरल खबर की पूरी सच्चाई

Updated: मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (11:40 IST)
सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग वायरल हो रही है, जिसकी हेडलाइन है ‘नहीं दिया वोट तो बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपए: आयोग’। इस खबर में दावा किया जा रहा है कि अगर आपने लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डाला तो चुनाव आयोग आपके बैंक अकाउंट से 350 रुपए काट लेगा। इतना ही नहीं वोट नहीं डालने वालों की पहचान आधार कार्ड के जरिए होगी।

खबर के मुताबिक, जिन वोटर्स के बैंक एकाउंट में 350 रुपए नहीं होंगे या जिनके बैंक अकाउंट नहीं होंगे, उनसे यह पैसा मोबाइल फोन के रिचार्ज के वक्त कट जाएगा। खबर में यह भी दावा किया गया है कि आयोग ने कोर्ट से पहले ही मंजूरी ले ली है और इस आदेश के खिलाफ अदालत में याचिका भी दायर नहीं हो सकती।

क्या है सच-

इस खबर के वायरल होने के बाद भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने मामले की पड़ताल की। पीआईबी की फैक्ट चैक टीम ने अपनी जांच में पाया कि यह खबर फर्जी है। अपने ट्वीट में पीआईबी फैक्ट चैक ने लिखा, ‘एक न्यूज़ आर्टिकल में यह दावा किया जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में जो मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे, चुनाव आयोग द्वारा उनके बैंक खातों से ₹350 काट लिए जाएंगे। यह दावा फर्जी है। चुनाव आयोग द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।’

यह पहली बार नहीं है, जब यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। इससे पहले भी यही खबर वायरल हो चुकी है।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख