सम्बंधित जानकारी
- पेंशनर घर बैठे भी जमा कर सकते हैं Life certificate
- दक्षिण भारत में कसा ऑनलाइन गेम्स पर शिकंजा, जानिए क्या है वजह....
- 58 दिन के बाद बढ़े पेट्रोल के दाम, 48 दिन बाद महंगा हुआ डीजल, जानिए क्या हैं नए दाम...
- बड़ी खबर, यूपी में 69,000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ
- UAN एक्टिवेट करने की सबसे आसान प्रक्रिया, जानिए
कोरोनावायरस का साइड इफेक्ट, 1 माह लेट हो सकती है जेईई मेन्स की परीक्षा
नई दिल्ली। देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मुख्य को जनवरी के बजाय फरवरी में कराया जा सकता है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों और इस साल के लिए अभी भी चल रही दाखिला प्रक्रिया के चलते यह फैसला लिया जा सकता है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया अब भी जारी है, लिहाजा 2021 की जेईई-मुख्य परीक्षा को फरवरी में कराए जाने पर विचार चल रहा है।
इससे उन छात्रों को फायदा होगा, जो पिछली परीक्षा में प्राप्त अंकों या उन कॉलेजों से संतुष्ट नहीं हैं, जहां उन्हें दाखिला मिल रहा है।'
अधिकारी ने कहा, 'कोरोना वायरस के बढ़ते मामले भी एक वजह हैं।' (भाषा)
