ramcharitmanas

एक्शन में मोदी सरकार, कार्यस्थलों पर फ्री में लगेगा वैक्सीन का बूस्टर डोज

Updated: शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (14:42 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने अपने सभी विभागों को कार्यस्थलों पर कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया है, ताकि सभी पात्र कर्मियों और उनके परिजन को टीके की ऐहतियाती खुराक नि:शुल्क दी जा सके।
 
कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर सभी विभागों से अपने उन कर्मियों एवं उनके परिजन की गणना करने को कहा है, जिन्हें कोविड-19 रोधी कोविशील्ड या कोवैक्सीन टीके की ऐहतियाती खुराक दी जानी है, ताकि संसाधनों का इष्टतम उपयोग सुनिश्चित हो सके।
 
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत सरकार ने हाल में ‘कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव’ नाम से एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत उन सभी वयस्कों को ऐहतियाती खुराक नि:शुल्क दी जाएगी, जिन्हें दूसरा टीका 6 महीने पहले लगा था।
 
केंद्र सरकार के सभी विभागों और मंत्रालयों को जारी आदेश में कहा गया है कि यह पहल 15 जुलाई से 30 सितंबर, 20122 तक 75 दिन सरकारी कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों में लागू होगी।
 
20 जुलाई को जारी इस आदेश में कहा गया है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सलाह के अनुसार, यह फैसला किया है कि कार्यस्थलों पर कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव शिविर तत्काल आयोजित किए जाएं। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

अगला लेख