dharma sangrah
✕

AstraZeneca Vaccine के बाद खून का थक्का बनने की दर में मामूली वृद्धि, शोध में हुआ खुलासा

Updated: गुरुवार, 6 मई 2021 (23:21 IST)
नई दिल्ली। डेनमार्क और नॉर्वे में बड़े अध्ययन से पता चला है कि सामान्य आबादी में संभावित दर के मुकाबले ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लेने वाले कुछ लोगों में दिमाग समेत खून की नसों में थक्के बनने की दर मामूली सी बढ़ी हुई पाई गई है। हालांकि ‘द बीएमजे’ में बुधवार को प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि इस तरह के दुष्प्रभाव के मामले अपेक्षाकृत बहुत कम हैं।

‘यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न डेनमार्क’ और ‘नार्वेजियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ’ के अध्ययनकर्ताओं ने सामान्य आबादी और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका के कोविड-19 रोधी टीके की खुराक लेने वाले लोगों में खून के थक्के और संबंधित जटिलताओं की तुलना की।

डेनमार्क और नॉर्वे में फरवरी 2021 से 11 मार्च के बीच टीके की पहली खुराक लेने वाले 18-65 उम्र समूह के 280,000 लोगों पर यह विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य रिकॉर्ड का इस्तेमाल करते हुए पहली खुराक लेने के 28 दिन के भीतर हृदयाघात, खून का थक्का बनने, रक्तस्राव जैसे दुष्प्रभाव का विश्लेषण किया।
ALSO READ: भारत में Coronavirus त्रासदी के बीच चीन ने की बेहद घटिया हरकत
शोधकर्ताओं ने पाया कि एक लाख खुराकों पर 59 लोगों में खून के थक्के पाए गए। दिमाग की नसों में खून का थक्का बनने की दर संभावित से ज्यादा रही। हालांकि टीम ने पाया कि हृदयाघात का कारण बनने वाले, धमनियों में रक्त के थक्के जमने की दर में कोई वृद्धि नहीं देखी गई। शोधकर्ताओं ने कहा कि इन मामलों को देखते हुए टीका लेने वालों पर निगरानी बढ़ाई जा सकती है।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख