ramcharitmanas

कोरोना का लॉकडाउन इफेक्ट, गुजरात से प्रवासियों का पलायन

Updated: गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (15:55 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में कोविड-19 (Covid-19) मामलों में अचानक हुई वृद्धि के कारण एक और लॉकडाउन की आशंका के बीच प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवारों ने राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित दो शहरों सूरत और अहमदाबाद से लौटना शुरू कर दिया है। हालांकि सरकारी अधिकारियों ने दावा किया कि शहरों को छोड़कर जाने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है और लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने से नहीं रोका जा सकता है।
 
अतिरिक्त मुख्य सचिव (श्रम और रोजगार) विपुल मित्रा ने बताया, 'ऐसी कोई औपचारिक रिपोर्ट नहीं है जिससे यह पता चले कि बड़ी संख्या में प्रवासी वापस लौट रहे हैं। हालांकि, हमने जिला अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि श्रमिकों को कोई परेशानी न हो।'
 
उन्होंने कहा कि क्योंकि लॉकडाउन नहीं है और रेलगाड़ियां भी चल रही हैं, इसलिए लोग देश में कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं। हालांकि कुछ लोग अपने मूल स्थानों पर वापस जा रहे हैं, लेकिन ऐसा बड़े पैमाने पर नहीं हो रहा है।
 
अधिकारी ने कहा, पिछले साल, भीड़ उमड़ पड़ी थी क्योंकि लॉकडाउन अचानक लगाया गया था। इस बार, एहतियात के तौर पर, प्रवासी घर वापस जा रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि कुछ समय बाद परिवहन के साधन उपलब्ध नहीं हो सकेंगे।
 
जोनल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य योगेश मिश्रा ने कहा कि प्रवासियों को आशंका है कि यदि सरकार एक और लॉकडाउन लगाती है तो वे यहां फंस सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि गुजरात उच्च न्यायालय ने हाल ही में सुझाव दिया था कि लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। इससे प्रवासी कामगारों में घबराहट पैदा हो गई है, जिन्हें पिछले साल अचानक लगाये गये लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंधों के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
 
मिश्रा ने कहा कि अब, प्रवासी श्रमिक अपने मूल स्थानों तक पहुंचने की जल्दी में हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में जा रहे हैं, क्योंकि वहां 15 अप्रैल से पंचायत चुनाव शुरू हो रहे है। ज्यादातर लोगों ने शादी समारोहों की योजना बनाई हुई है जिन्हें पिछले साल रद्द कर दिया गया था।
 
उन्होंने कहा कि लोग इस समय अतिरिक्त सतर्क हैं और किसी भी यात्रा प्रतिबंध की घोषणा से पहले शहरों से जाना चाहते हैं। (भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख