biodatamaker
✕

Lockdown में फंसे प्रवासी मजदूर भीषण गर्मी में जम्मू से हुए रवाना

Updated: शुक्रवार, 15 मई 2020 (23:41 IST)
जम्मू। चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी की परवाह न करते हुए कई प्रवासी मजदूर जम्मू से हजारों किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश स्थित अपने गृह नगरों की ओर निकल लिए हैं।उनका आरोप है कि सरकार उनकी दिक्कतों को अनदेखा कर रही है।

लॉकडाउन के कारण कई दिनों से जम्मू में फंसे रहने के बाद 150 श्रमिक गुरुवार को कंधे पर अपना सारा सामान लिए घर की ओर पैदल निकल पड़े। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के निवासी सुरेंद्र ने कहा, कोई हमारे लिए नहीं सोचता। हम जम्मू से पैदल सैकड़ों किलोमीटर चलकर आए लेकिन किसी ने भी हमें रोककर नहीं पूछा कि हम कहां जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, हमारे पास पानी और खाना नहीं है। हमारे लिए कोई वाहन या बस नहीं रुकी। हमें भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के निवासी प्रवासी श्रमिकों ने सरकार पर शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि कश्मीरी छात्रों और श्रमिकों को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से बसों और ट्रेनों से वापस लाया जा सकता है तो उसी बस और ट्रेन से उन्हें उनके गृह नगर क्यों नहीं भेजा जा सकता।

मेरठ के निवासी ताहिरदीन ने कहा, कश्मीरी छात्रों और श्रमिकों को यथासंभव सुविधाएं देकर वापस लाया गया, लेकिन सरकार ने हमें नजरअंदाज किया।(भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, गौरव भाटिया ने साधा निशाना

इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होंगी ममता बनजी, क्या राहुल गांधी को मिलेगा CJP का साथ?

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

अगला लेख