sundarkand
✕

PM मोदी के प्रस्ताव पर SAARC देशों की वीडियो कॉन्फ्रेंस आज, होगी कोरोना से निपटने की रणनीति पर चर्चा

Updated: रविवार, 15 मार्च 2020 (00:04 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्षेत्र में कोरोना वायरस से निपटने की एक संयुक्त रणनीति का खाका खींचने के लिए आज शाम 5 बजे  सार्क देशों की एक वीडियो कांफ्रेंस में भारत का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
 
मोदी ने कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए ‘क्षेत्रीय सहयोग के वास्ते सार्क देशों द्वारा एक संयुक्त रणनीति तैयार किए जाने का शुक्रवार को प्रस्ताव किया था। इस सुझाव का सभी सदस्य देशों ने समर्थन किया था।
 
ALSO READ: कांग्रेस की मांग, Corona virus की स्थिति पर राष्ट्र को संबोधित करें PM मोदी
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट में कहा-साझा भलाई के लिए एकजुट हो रहे हैं ! 15 मार्च शाम 5 बजे। प्रधानमंत्री मोदी क्षेत्र में कोविड-19 से निपटने के लिए एक मजबूत साझा रणनीति का खाका खींचने के वास्ते सभी दक्षेस देशों की वीडियो कांफ्रेंस में भारत का नेतृत्व करेंगे। 
 
मोदी ने दक्षेस से विश्व के लिए उदाहरण पेश करने की अपील करते हुए 8 सदस्यीय इस क्षेत्रीय संगठन से संपर्क साधा और कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए एक मजबूत रणनीति तैयार करने का खाका खींचने के वास्ते इसके नेताओं के बीच एक वीडियो कांफ्रेंस का प्रस्ताव दिया।
 
उनकी अपील पर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और अफगानिस्तान की सरकार ने स्वागत किया।
 
हालांकि इस प्रस्ताव पर पाकिस्तान का जवाब देर से रात में आया। पाक विदेश कार्यालय प्रवक्ता आइशा फारूकी ने कहा कि कोविड-19 के खतरे से वैश्विक और क्षेत्रीय स्तरों पर समन्वित कोशिशों के जरिए निपटने की जरूरत है।  
 
उन्होंने कहा हमने बताया है कि स्वास्थ्य पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार (जफर मिर्जा) इस मुद्दे पर दक्षेस सदस्य देशों की वीडियो कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख