sawan somwar

मायावती का राज्य सरकारों पर प्रहार, कहा- पलायन करने वालों में 90 फीसदी दलित और अति पिछड़े

Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (16:47 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में मंगलवार को डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 129वीं जयंती पर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने आवास पर अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर डॉ. अंबेडकर को नमन करते हुए राज्य सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि जातिवादी मानसिकता पूरी तरह से नहीं बदली है।
ALSO READ: मायावती की बसपा कार्यकर्ताओं से अपील, लॉकडाउन का पालन करें, घरों में ही मनाएं आम्बेडकर जयंती
उन्होंने कहा कि आज यह बात मुझे बड़े दुख के साथ इसलिए भी कहनी पड़ रही है, क्योंकि कोरोना वायरस के संक्रमण में लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकारों ने दलितों और गरीबों की उपेक्षा की। इनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। इस वजह से दलितों और अति पिछड़ों की स्थिति और दयनीय हो गई और देश के कई हिस्सों से लोग पलायन करने को मजबूर हुए हैं। अगर हम आंकड़ों पर नजर डालें तो पलायन करने वालों में 90 फीसदी दलित और अति पिछड़े थे।
ALSO READ: मायावती बोलीं, जनहित के कोई भी फैसले का बसपा करेगी स्वागत
उन्होंने कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जहां आम आदमी पार्टी ने इन्हें प्रलोभन देकर वोट तो लिया लेकिन लॉकडाउन के दौरान पलायन करने से भी नहीं रोका बल्कि बसों से बॉर्डर तक छोड़ आए।
 
मायावती ने कहा कि मैं बताना चाहती हूं कि डॉ. बीआर अंबेडकर ने अपना सारा जीवन यह सुनिश्चित करने में बिताया कि दलित, आदिवासियों और अन्य हाशिए के समुदाय स्वाभिमान के साथ रहते हैं। सरकार को गरीबों, मजदूरों, किसानों और अन्य मजदूर वर्ग के हितों को ध्यान में रखना चाहिए और तालाबंदी के दौरान उन्हें मदद प्रदान करनी चाहिए।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 4 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

अगला लेख