ganesh chaturthi

बड़ी खबर, 31 अक्टूबर तक नहीं खुलेंगे दिल्ली के स्कूल

Updated: रविवार, 4 अक्टूबर 2020 (14:04 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में छात्रों के लिए सभी स्कूल 31 अक्टूबर, 2020 तक बंद रहेंगे।

इससे पहले शिक्षा निदेशालय ने कहा था, 5 अक्टूबर 2020 तक दिल्ली में छात्रों के लिए सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान सभी ऑनलाइन कक्षाएं और शिक्षण गतिविधियां पहले की तरह जारी रखी जा सकती हैं।

देश भर के विश्वविद्यालय और विद्यालय 16 मार्च से बंद हैं जब केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के उपायों के तहत देशभर में शिक्षण संस्थान बंद करने की घोषणा की थी। केंद्र सरकार ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी।
 
नवीनतम ‘अनलॉक’ दिशा-निर्देशों के अनुसार, निरूद्ध क्षेत्रों के बाहर स्थित स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान 15 अक्टूबर के बाद फिर से खुल सकते हैं। हालांकि, शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने का निर्णय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर छोड़ा गया है।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक 5.0 लागू करने के साथ ही स्कूल और कॉलेजों को खोलने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। हालांकि, सरकार ने साफ कहा कि स्कूल खोलने या नहीं खोलने के मामले में फैसला राज्यों को लेना है।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

अगला लेख