suvichar
✕

बड़ी खबर: दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और गोवा से आने वालों को बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के अब महाराष्ट्र में एंट्री नहीं

Updated: सोमवार, 23 नवंबर 2020 (20:21 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) की उद्धव सरकार ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले में जो लोग दिल्ली-NCR, राजस्थान, गुजरात और गोवा से महाराष्ट्र आएंगे, उन्हें COVID-19 निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगी, तभी उन्हें राज्य में प्रवेश दिया जाएगा। दिल्ली-NCR समेत अन्य राज्यों में कोरोना के बेतहाशा मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र सरकार को यह कठोर फैसला लेना पड़ा है।
 
सरकार की तरफ से सोमवार को कहा गया है कि कोरोना महामारी में महाराष्ट्र पहले ही शीर्ष पर है और यहां पर संक्रमण के मामले और अधिक न बढ़ें, इसीलिए उन राज्यों से आने वाले लोगों के लिए COVID-19 निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य की गई है, जहां पर कोरोना केस बढ़ रहे हैं। यह नियम 25 नवम्बर से लागू हो जाएगा। 
 
महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले का सीधा मतलब यही है कि दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, गुजरात और गोवा से यात्रा करके महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों पर सख्ती गई है। इन यात्रियों के पास जब तक COVID-19 निगेटिव रिपोर्ट नहीं होगी, उन्हें राज्य में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
महाराष्ट्र सरकार ने साफ किया है कि यह पाबंदी विमान और ट्रेन से यात्रा करने वालों पर लागू होगी। विमान यात्रियों को लैंडिंग से 72 घंटे पहले और ट्रेन से 96 घंटे पहले कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अपने पास रखनी होगी। यही नियम सड़क मार्ग ये यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी लागू होगा। 
 
सनद रहे कि दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में कोरोना के बिगडते हालाल पर सुप्रीम कोर्ट अ‍पनी चिंता जता चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और असम में तेजी से मौजूदा समय बढ़ रहे कोविड मामलों के प्रबंधन, मरीजों को सुविधा समेत अन्य व्यवस्थाओं पर स्टेटस रिपोर्ट 2 दिन में मांगी है

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ने का मंच बनेगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026

मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे का बड़ा विरोध प्रदर्शन: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च, SIR रद्द करने की मांग

Weather Update : मध्य प्रदेश से विदा हुआ मानसून, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

अगला लेख