Hanuman Chalisa
✕

चीन के 3 शहरों में सामने आए Corona के मामले, लाखों लोगों की हुई जांच

Updated: सोमवार, 23 नवंबर 2020 (18:24 IST)
बीजिंग। चीन के 3 शहरों में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कुछ मामले सामने आने के बाद लाखों लोगों की जांच की गई। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए इन शहरों में स्कूलों को बंद कर दिया गया तथा लोगों के जमावड़े पर पाबंदियां लगाई गई हैं।

अमेरिका और अन्य देशों में संक्रमण की नई लहर की तुलना में चीन के तिआनजिन, शंघाई और मंझौली शहरों में कम मामलों के बावजूद कोविड-19 को लेकर विभिन्न कदमों की घोषणा की गई है। कई विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों ने आगाह किया है कि सर्दी के मौसम में संक्रमण फैलने का ज्यादा खतरा रहेगा। चीन में संक्रमण पर काबू पा लाने के बावजूद हालिया मामलों के मद्देनजर ऐसी आशंका है कि फिर से बड़े स्तर पर यह फैल सकता है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में शंघाई में संक्रमण के दो मामले आए और शुक्रवार से सात मामले आ चुके हैं। पिछले साल वुहान में संक्रमण का पहला मामला आने के बाद से चीन में कुल 86,442 मामले आए हैं और 4634 लोगों की मौत हुई है।

शंघाई में जांच अभियान तेज कर दिया गया है और खासकर हवाई अड्डा, अस्पतालों जैसे स्थानों पर काम करने वाले लोगों की जांच की जा रही है। तिआनजिन के बिनहाई में पांच मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने 22 लाख लोगों के नमूनों की जांच की। मंझौली में दो मामले आने के बाद सभी निवासियों की जांच की जा रही है। इस शहर की आबादी दो लाख से ज्यादा है।

शहर में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के जमावड़े पर भी रोक लगा दी गई है। तिआनजिन में प्रशासन ने केजी कक्षा को बंद कर दिया और सभी शिक्षकों, परिवारों और छात्रों को पृथक-वास में भेज दिया।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख