dipawali
✕

दिल्ली में खुलेंगे मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थल, जानिए क्यों बंद रहेंगे होटल...

Updated: रविवार, 7 जून 2020 (15:34 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सोमवार से दिल्ली में मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थल खोले जाएंगे लेकिन बैंक्वेट हॉल और होटल बंद रहेंगे।
 
केजरीवाल ने रविवार को एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप दिल्ली में मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थल कल से खुलेंगे। आने वाले वक्त में होटल और बैंक्वेट हॉल कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार के लिए अस्पतालों में तब्दील किए जा सकते हैं। इसलिए इन्हें बंद रखा जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार भौतिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने जैसे नियमों को क्रियान्वित करेगी क्योंकि केन्द्र तथा इसके विशेषज्ञों ने इन स्थानों पर इसका पालन करने को कहा है।
 
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए हम होटलों और बैंक्वेट हॉल को अस्पतालों से जोड़ सकते हैं और उन्हें अस्पतालों में तब्दील कर सकते हैं। होटल और बैंक्वेट हॉल को अभी नहीं खोला जाएगा।
 
केन्द्र सरकार ने 30 मई को कहा था कि आठ जून से देश में ‘अनलॉक-1’ शुरू होगा और लॉकडाउन में काफी हद तक ढील दी जाएगी।
 
केजरीवाल की बुजुर्गों से अपील : केजरीवाल ने बुजुर्ग लोगों से अपील की कि खुद को सुरक्षित रखने के लिए वे अपने आपको एक कमरे तक सीमित कर लें और अपने परिवार के किसी सदस्य के संपर्क में नहीं आएं।
 
गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 27,500 हो गए है और इससे 761 लोगों की मौत हो गई है। (भाषा) 

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

LIVE: MLC चुनाव में कांग्रेस का खाता खुला, नागपुर स्नातक सीट जीती

कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार, नागपुर और वाराणसी में क्या हुआ?

योगी सरकार की बड़ी पहल, 'यूपी राइज 2026' में युवाओं ने पेश किए 20 से अधिक शानदार स्टार्टअप आइडिया, जानें किसने जीता पहला इनाम

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: किसानों को मिलेगी 20 हजार करोड़ की सौगात, केवड़िया में आयोजित होगी एकता परेड

साइक्लोन 'अर्णब' ने बदला मौसम का मिजाज, इन स्थानों पर आज नहीं दिखेगा करवा चौथ का चांद

अगला लेख