Daily Horoscope
✕

5 चरणों में अनलॉक होगा महाराष्ट्र, सरकार ने बताया प्लान

Updated: गुरुवार, 3 जून 2021 (18:19 IST)
मुंबई। देश में कोरोनावायरस की रफ्तार धीमी हुई है। सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामलों 
में कमी आई है। कोरोना के मामलों में कमी के बाद महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने राज्य में अनलॉक की योजना तैयार कर ली है। 
 
महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि पांच चरणों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। महाराष्ट्र के 36  जिलों में से 18 में कल से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हटा ली जाएंगी। 

लेवल 1 में आने वाले जिलों में से लॉकडाउन पूरी तरह से हटाया जा सकता है। ठाणे, नागपुर, नांदेड़, वर्धा, भंडारा, धुले, गोंदिया  समेत लेवल-1 में कुल 18 जिले हैं। मुंबई को लेवल-2 में रखा गया है।

राज्य में कोरोना की स्थिति का जायजा लेने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राज्य के सहायता एवं पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवरा ने मुंबई में इस संबंध में जानकारी दी।

इन जिलों में दी जाएगी ढील :  महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के 18 ऐसे जिलों में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों में शुक्रवार से ढील देने की घोषणा की है, जहां संक्रमण दर और अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की जरूरत वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेत्तिवार ने गुरुवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के बाद यह घोषणा की।
 
मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए अप्रैल में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगायी गई थीं। उन्होंने कहा कि राज्य के 18 ऐसे जिलों में अब पाबंदियों में ढील दी जाएगी जहां संक्रमण की दर पांच प्रतिशत अथवा उससे कम है और अस्पतालों में ऑक्सीजन की सुविधा वाले 75 प्रतिशत बिस्तर खाली हों।
 
जिन 18 जिलों में पाबंदियों में ढील दी जाएगी उनमें औरंगाबाद, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, गोंदिया, जलगांव, जालना, लातूर, नागपुर, नांदेड़, नासिक, यवतमाल, वाशिम, वर्धा, परभणी और ठाणे शामिल हैं। इन जिलों में शुक्रवार से सभी प्रकार की पाबंदियों को हटा लिया जाएगा। मुंबई में आंशिक रूप से पाबंदियों में ढील दी जाएगी, लेकिन मायानगरी की लाइफलाइन कही जाने वाले लोकल ट्रेन सेवा को अभी फिलहाल आम लोगों के लिए नहीं खोला जाएगा।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख