Hanuman Chalisa

Corona को लेकर BJP ने साधा केजरीवाल सरकार पर निशाना, लगाया यह बड़ा आरोप...

गुरुवार, 3 जून 2021 (17:12 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से जुड़े विषयों पर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग करते हुए गुरुवार को कहा कि क्या आधिकारिक आंकड़ों को कम करने के लिए मौत के मामलों की संख्या में हेरफेर किया गया और उन्होंने सवाल किया कि शहर में अधिक मृत्यु दर के क्या कारण थे।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए एक खबर का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली के नगर निगमों ने अप्रैल और मई में 34,750 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए हैं, जबकि इस अवधि में कोविड-19 से मौत का सरकारी आंकड़ा 13,201 है।

पात्रा ने आप सरकार पर वास्तविक आंकड़े छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा, जो कुछ हुआ, हम उसके लिए आपको जवाबदेह ठहराते हैं।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पिछले साल इसी अवधि में 9,916 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए थे, जिसमें इस साल करीब 250 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
ALSO READ: Coronavirus 3rd Wave: क्या बच्चों को कोरोना से बचा सकता है फ्लू का टीका?
गौरतलब है कि अप्रैल और मई में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर अपने चरम पर रही। पात्रा ने कहा कि वो लोग कौन हैं, जिनकी मृत्यु अब तक दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार उनके नाम तक नहीं बताना चाहती।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अनेक विशेषज्ञों ने इन मौतों का ऑडिट कराने की मांग की है।
ALSO READ: Coronavirus : खत्म होगी वैक्सीन की किल्लत, देश को मिलेंगे 10 करोड़ डोज
उन्होंने कहा कि दिल्ली में संक्रमण से मृत्यु दर 2.9 प्रतिशत रही, जो 1.3 प्रतिशत की राष्ट्रीय मृत्यु दर से दोगुनी से अधिक है। उन्होंने केजरीवाल के लिए सवाल पूछते हुए कहा, क्या आपने मृत्यु के मामलों में हेरफेर किया। हमारे सवालों पर आपको श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। भाजपा नेता ने यह भी पूछा कि दिल्ली में कोविड-19 के 14.25 लाख से अधिक मामले कैसे हैं, जबकि हरियाणा जैसे राज्य में केवल 7.55 लाख मामले हैं, जो आबादी तथा क्षेत्रफल में बड़ा है।
ALSO READ: Coronavirus : ब्लैक फंगस की दवा Amphotericin B को टैक्स में छूट
पात्रा ने कहा कि केजरीवाल अब कह रहे हैं कि उनकी सरकार तीसरी लहर के लिए तैयारी कर रही है, लेकिन लोगों को उन पर भरोसा नहीं है। दिल्ली में शराब की घर पर आपूर्ति की सेवा की घोषणा पर पात्रा ने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन सिलेंडरों को वादे के अनुसार घरों तक नहीं पहुंचाया गया, लेकिन शराब घरों तक पहुंचाई जाएगी।(भाषा) 

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण

LIVE: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक, गोविंद देव गिरी ने रखा एजेंडा

मिस्र के रेगिस्तान में मिला सैंकड़ों साल पुराना शहर

अगला लेख