सम्बंधित जानकारी
- वैक्सीन के बिना नहीं मिलेगी शराब, प्रशासन की अनोखी पहल
- दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना के हजार से कम मामले, 78 मरीजों की मौत
- कोरोना, ब्लैक फंगस के बाद नई आफत, नई बीमारी ने बढ़ाई चिंता
- लॉकडाउन में एक्टिंग छोड़ यह काम कर रहीं शिल्पा शिंदे, फैंस हो जाएंगे हैरान
- जून में तेज होगा कोरोना वैक्सीनेशन, टीके की 12 करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी
Covid-19 | खत्म होगी वैक्सीन की किल्लत, देश को मिलेंगे 10 करोड़ डोज
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने जून में कोविशील्ड टीके की 9 से 10 करोड़ खुराकों के उत्पादन एवं आपूर्ति करने के बारे में सरकार को सूचित किया है। राज्यों की ओर से कोविड-19 टीके की कमी की शिकायत के बीच आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह को भेजे गए एक पत्र में एसआईआई ने कहा कि महामारी के कारण खड़ी हुई चुनौतियों के बावजूद उसके कर्मचारी 24 घंटे काम कर रहे हैं।
एसआईआई में सरकारी एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने पत्र में कहा कि 'हमे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि हम जून के महीने में कोविशील्ड टीके की नौ से 10 करोड़ खुराकों का उत्पादन एवं आपूर्ति करने में सक्षम होंगे जोकि मई में हमारी उत्पादन क्षमता 6.5 करोड़ खुराकों की तुलना में अधिक है।
उन्होंने कहा कि हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि भारत सरकार के समर्थन और आपके मार्गदर्शन में हम आने वाले महीनों में भी टीका उत्पादन की क्षमता को बढ़ाने के लिए अपने संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करने का प्रयास कर रहे हैं।
