Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र : 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, 46781 नए मामले, 18 प्लस का टीकाकरण रुका

बुधवार, 12 मई 2021 (23:19 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर को कंट्रोल करने के लिए राज्य सरकार ने 31 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र में तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ाया गया है। सरकार की कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है। कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है कि राज्य में 31 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं के लिए पहले से दी गई छूट जारी रहेगी।

ALSO READ: महाराष्ट्र : ठाणे में 94 फीसदी से ज्‍यादा पुलिसकर्मियों ने ली Corona Vaccine की पहली खुराक
 
महाराष्ट्र में कोविड-19 रोधी टीके की कमी के कारण राज्य सरकार ने 18 से 44 उम्र समूह के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान को अस्थायी तौर पर रोकने और टीके की उपलब्ध खुराकों का इस्तेमाल 45 साल से ज्यादा समूह के लिए करने का फैसला किया है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ही यह फैसला भी लिया गया।
 
महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 46,781 नए मामले सामने आए और 816 मौतें हुईं। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 52,26,710 हो गए, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 78,007 हो गए। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 40,956 मामले आए, 793 मौतें हुईं और 71,966 मरीज ठीक हुए। राज्य में 58,805 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 46,00,196 हो गई। महाराष्ट्र में अब 5,46,129 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में संक्रमण दर 17.36 प्रतिशत है।

ALSO READ: महाराष्ट्र में 31 मार्च के बाद कोरोना के सबसे कम नए मामले, 61 हजार से ज्यादा मरीज हुए रिकवर
 
मुंबई में 2116 मामले : मुंबई में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 2,116 नए मामले सामने आने के साथ ही शहर में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 6,82,102 तक पहुंच गई। वहीं, कोविड-19 के 66 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 14,008 हो गई। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

Corona
 
मुंबई में पिछले 2 दिन से संक्रमण के मामले 2,000 से कम दर्ज किए जा रहे थे। शहर में मंगलवार को 1,717 मामले जबकि सोमवार को 1,794 मामले सामने आए थे। बीएमसी के मुताबिक, शहर में पिछले 24 घंटे में 33,499 नमूनों की जांच की गई, जिसके साथ ही अब तक 57,95,188 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इसके मुताबिक, मुंबई में पिछले 24 घंटे में 4,293 मरीज ठीक हुए और अब तक कुल 6,27,373 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। (इनपुट भाषा)

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख