Hanuman Chalisa
✕

COVID-19 : महिला के जननांग से स्वाब नमूने लेने वाला लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (19:03 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में कोरोनावायरस संक्रमण की जांच कराने आई महिला के जननांग से स्वाब के नमूने लेने वाले लैब टेक्नीशियन को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को इस आशय की जानकारी दी।
 
राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मंत्री यशोमति ठाकुर ने मंगलवार को हुई इस घटना पर घोर आश्चर्य जताते हुए कहा कि टेक्नीशियन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
बदनेरा थाने के निरीक्षक पंजाब वंजारी ने पीटीआई को बताया कि शिकायतकर्ता महिला अमरावती के एक मॉल में काम करती है। 24 जुलाई को वहां के एक कर्मचारी के संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद शिकायतकर्ता सहित 20-25 अन्य कर्मचारियों के नाक का स्वाब जांच के लिए लिया गया, और उन्हें मंगलवार को जिले की जांच केन्द्र में ले जाया गया।
 
उन्होंने बताया कि महिला के नाक के स्वाब का नमूना लेने के बाद टेक्नीशियन ने कथित रूप से उसके जननांग से भी स्वाब का नमूना लिया।
 
उन्होंने बताया कि महिला ने मंगलवार की रात आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 354 और 376 (बलात्कार) में मामला दर्ज कराया।
 
मंत्री ठाकुर ने कहा कि अमरावती के जिलाधिकारी शैलेष नवल ने उन्हें बताया है कि आरोपी टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया गया है। ठाकुर अमरावती जिले की प्रभारी मंत्री भी हैं। (भाषा)

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख