suvichar
✕

COVID-19 : महाराष्ट्र में Corona vaccine लेने वालों की संख्या में 34 हजार का इजाफा

Updated: शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (18:22 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीके की कमी के बीच टीकाकरण कराने वालों की संख्या में 34000 का इजाफा हुआ है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बुधवार को 2,37,700 लोगों ने कोविड-19 टीका लगवाया था जबकि गुरुवार को 2,72,176 लोगों ने टीके की खुराक ली। इस तरह 34,476 से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ।

अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में अब तक कुल 1,58,88,121 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। कई टीकाकरण केंद्रों पर लंबी कतारों और भ्रम के बीच मुंबई शहर में गुरुवार को बुधवार की तुलना में ज्यादा टीकाकरण हुआ।
ALSO READ: Coronavirus से निपटने के लिए कितना तैयार है आपका घर, जानिए 8 जरूरी बातें
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर में बुधवार को 26,610 और गुरुवार को 44,042 लोगों ने टीके की खुराक ली। राज्य में अब तक 11,05,848 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीके की खुराक ली है। इनमें 6,24,567 कर्मियों ने टीके की दूसरी खुराक ली है।

रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम मोर्चे के अब तक 13,04,828 कर्मियों ने टीके की खुराक ली है, जिनमें 4,83,444 कर्मियों ने टीके की दूसरी खुराक ली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 45 साल से अधिक उम्र के 1,09,64,761 लोग पहली खुराक, जबकि 14,04,673 लोग टीके की दूसरी खुराक ले चुके हैं।(भाषा) 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

अगला लेख