dharma sangrah

Maharashtra Corona Update : महाराष्ट्र में कोरोना के 41,327 नए मामले और 29 की मौत

Updated: सोमवार, 17 जनवरी 2022 (00:08 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 41,327 नए मामले सामने आए जबकि 29 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 
 
सामने आए नए मामलों में ओमिक्रॉन स्वरूप के 8 नए मामले भी शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक शनिवार को राज्य में संक्रमण के 42,462 मामले दर्ज किए गए थे।
ALSO READ: उत्तराखंड में 22 जनवरी तक बढ़ाया नाइट कर्फ्यू, स्कूल भी रहेंगे बंद
विभाग के बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में 40,386 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके साथ ही अब तक राज्य में 68,00,900 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से उबरने की दर 94.3 फीसदी है।
 
दिल्ली में 18 हजार से ज्यादा मामले : दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,286 मामले सामने आए और 28 रोगियों की मौत हुई। इसके अलावा संक्रमण दर गिरावट के साथ 27.87 प्रतिशत रही, जो एक दिन पहले 30.64 प्रतिशत थी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

दिल्ली में शनिवार को संक्रमण के 20,718 मामले सामने आए थे और 30 रोगियों की मौत हुई थी। शनिवार को दिल्ली में केवल 65,621 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। शुक्रवार को 67,624 जबकि गुरुवार को 79,578 जांच की गई थीं।
 
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की कथित ‘कम’ जांच की चिंताओं को दूर करने की कोशिश के तहत दावा किया कि यहां पर आईसीएमआर की सिफारिश से तीन गुना अधिक नमूनों की जांच की जा रही है।
 
केंद्र सरकार के नए दिशा निर्देश के मुताबिक बिना लक्षण वाले लोगों को जांच कराने की जरूरत नहीं है। साथ ही प्रयोगशाला की जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों को भी तबतक जांच कराने की जरूरत नहीं है जबतक उन्हें कोई सहरूगण्ता नहीं है या उनकी उम्र 60 साल से अधिक नहीं है।
 
जैन ने कहा कि जांच के बारे में ये नए दिशानिर्देश सोच-समझकर जारी किये गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जांच की जानी चाहिये, उनकी जांच की जा रही है।
 
जैन ने कहा, 'दिल्ली सरकार की पाबंदियों ने कोविड ​​​​-19 के प्रसार को प्रभावित किया है। हम पाबंदियों की समीक्षा करने से पहले तीन से चार दिनों तक स्थिति की निगरानी करेंगे।'
 
महामारी फैलने के बाद से दिल्ली में एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले बृहस्पतिवार को सामने आए थे। बृहस्पतिवार को 28,867 लोग संक्रमित मिले थे। इसके अलावा 31 रोगियों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर 29.21 प्रतिशत थी।
 
दिल्ली में बृहस्पतिवार से पहले एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले पिछले साल 20 अप्रैल को सामने आए थे जब 28,395 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख