ramcharitmanas

महाराष्ट्र में 15 जून तक बढ़ा कोरोना लॉकडाउन, जानें गाइडलाइन

Updated: सोमवार, 31 मई 2021 (00:29 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में जारी लॉकडाउन को उद्धव ठाकरे की सरकार ने 15 दिनों के लिए और बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज महाराष्ट्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ ज़िलों में संक्रमण दर अभी भी तेज़ी से बढ़ रहा है। इसके चलते 15 दिनों के लिए पाबंदियों को और बढ़ाया जा रहा है। 
 
ठाकरे ने कहा कि वह जिलावर कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा रहे हैं और जिन जिलों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, वहां पाबंदियां सख्त की जाएंगी जबकि जहां मामले घट रहे हैं, वहां छूट दी जाएंगी। ठाकरे ने कहा कि मरीजों की संख्या में कमी के बावजूद हम पिछले साल के चरम के करीब हैं। 
 
सरकार की ओर से रविवार को जारी नई गाइडलाइंस के मुताबिक राज्य में सभी आवश्यक चीजों की दुकानें जो कि वर्तमान में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खुलती थीं, वो अब सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे खुलने की अनुमति दी जा सकती है। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक सभी सरकारी ऑफिस 25 फीसदी क्षमता के साथ काम कर सकते हैं। इसके साथ-साथ एग्रीकल्चर से जुड़ी दुकानें सप्ताहांत पर भी दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी।
 
महाराष्ट्र में पिछले साल 17 सितंबर को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 24,896 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि इस साल 26 मई को यह संख्या 24,752 रही। राज्य के ग्रामीण इलाकों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने 'मेरा गांव-कोरोना मुक्त' पहल की भी घोषणा की और लोगों से बचाव संबंधी नियमों में जरा भी लापरवाही नहीं बरतने की अपील की।
 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ‘ माई डॉक्टर’ पहल फैमिली डॉक्टरों तक पहुंचने में मदद करेगी ताकि बिना लक्षण वाले मरीजों में अधिक दवा सेवन की प्रवृत्ति और अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति उत्पन्न होने से बचा जा सके।
 
ठाकरे ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल कोविड-19 वायरस के प्रकार में अंतर है। यह अब अधिक संक्रामक है,तेजी से फैल रहा है और मरीजों के ठीक होने में लंबा समय लग रहा है।
 
उन्होंने कहा कि हमारे सामने एक और राक्षस फंगस है जिसका मुकाबला करना है। राज्य में म्यूकोरमाइकोसिस के 3000 मामले हैं। कोरोना वायरस कार्य बल इस पर नजर रख रहा है।
 
रविवार को मध्य मार्च के बाद एक दिन में सबसे कम 18600 नए मरीजों की पुष्टि हुई तथा 402 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल मामले 57,31,815 हो गए हैं जबकि संक्रमण के कारण 94,844 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख