sawan somwar

महाराष्ट्र : CM ठाकरे का ऐलान- कम संक्रमण वाले जिलों में रात 8 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, लोकल ट्रेनों को लेकर कही यह बात...

Updated: सोमवार, 2 अगस्त 2021 (21:30 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिन जिलों में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण दर कम है, वहां पर दुकानों को रात 8 बजे तक खोलने के लिए उनकी सरकार आज (सोमवार को) आदेश जारी करेगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में मुंबई के लोकल ट्रेनों में समाज के हर तबके को यात्रा की अनुमति देना कठिन होगा, क्योंकि पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है।

ठाकरे यहां से करीब 230 किलोमीटर दूर सांगली में कर रहे थे। उन्होंने उन इलाकों के लोगों से सहयोग की अपील की जहां अधिक मामलों के कारण पाबंदियों में ढील संभव नहीं है। उन्होंने कहा, जहां तक ढील दिए जाने का संबंध है तो राज्य सरकार आज आदेश जारी कर रही है कि (जहां संक्रमण दर कम है) दुकानें आठ बजे रात तक खोलने की अनुमति दी जाए। बहरहाल, जहां संक्रमण के मामलों में अब भी कमी नहीं आ रही है वहां पाबंदियां वैसे ही जारी रहेंगी।

राज्य के कई व्यवसायी और विपक्षी भाजपा मांग कर रही है कि दुकानों के खुलने का समय शाम चार बजे से बढ़ाकर रात आठ बजे तक किया जाए। ठाकरे ने बताया कि सतारा, सांगली, कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग सहित ऐसे सभी जिलों में कोविड-19 की स्थिति चिंताजनक है।

उन्होंने कहा, मैंने जिलाधिकारियों से कहा है कि जांच की संख्या बढ़ाई जाए, साथ ही चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ाई जाए, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों की कोविड-19 एवं जलजनित बीमारियों से रक्षा हो सके।चिकित्सा ऑक्सीजन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक आकलन के मुताबिक संभावित तीसरी लहर के दौरान एलएमओ की संख्या दूसरी लहर की तुलना में दोगुनी कर दी जाएगी।
ALSO READ: इन बैंकों के एटीएम से चार से ज्‍यादा बार निकाला ‘कैश’ तो लगेगा इतना ‘चार्ज’
समाज के सभी तबके को लोकल ट्रेनों से यात्रा की अनुमति देने के बारे में उन्होंने कहा कि पहले चरण में इस पर निर्णय करना कठिन होगा क्योंकि हम धीरे-धीरे पाबंदियों में ढील दे रहे हैं और इसके प्रभाव एवं दुष्प्रभावों का विश्लेषण कर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने निजी सेक्टर से अपील की कि कार्यालय के समय को अलग-अलग करें ताकि एक वक्त पर उनके परिसर में उपस्थित लोगों की संख्या कम रहे। साथ ही लोग बारी-बारी से ‘वर्क फ्रॉम होम’ एवं ‘वर्क इन ऑफिस’ का विकल्प चुन सकें।(भाषा)

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

हल्द्वानी में खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच शुद्धिकरण पर बवाल, श्रीराम सेना ने दी सफाई

घायलों से मिले सीएम धामी, चमोली टनल हादसे पर क्या कहा?

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

पर्यावरण संरक्षण के साथ ही राष्ट्रभक्ति का भी संदेश देगी ‘वंदे मातरम वाटिका’

पैकेज्ड फूड में ज्यादा चीनी-नमक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, FSSAI से पूछा- लेबल लगाने में इतनी हिचकिचाहट क्यों?

अगला लेख