ramcharitmanas
✕

कोरोना वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश का वर्ल्ड रिकॉर्ड, महाअभियान के दूसरे दिन भी 11 लाख से अधिक टीकाकरण

Updated: बुधवार, 23 जून 2021 (22:34 IST)
भोपाल। कोरोना वैक्सीनेशन ‌में मध्यप्रदेश ‌ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। टीकाकरण महाअभियान प्रदेश में अकेले एक दिन 21 जून को लगभग 17 लाख लोगों को वैक्सीन डोज लगाने को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड ने  वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया है।
 
प्रदेश में अब तक पौने दो करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बुधवार को अभियान के दूसरे दिन भी प्रदेश में 11 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ। सरकार के मुताबिक बुधवार को प्रदेश 11 लाख 4 हजार 136 लोगों को वैक्सीन लगवाई गई। 
 
प्रदेश में 21 जून से शुरु हुए   टीकाकरण महाअभियान के दूसरे दिन भी लोगों में वैक्सीन के प्रति लोगों में उत्साह देखा गया। शुरूआती एक घंटे में ही एक लाख 37 हजार से अधिक लोगों ने टीके लगवाए।

ज्यों-ज्यों दिन बढ़ता गया, त्यों-त्यों टीकाकरण केन्द्रों पर लोगों का आना भी बढ़ता गया। शाम 6 बजे तक साढ़े 10 लाख से अधिक व्यक्तियों ने जीवन-रक्षक कोविड टीकाकरण की डोज लगवाई। बुधवार को भी इंदौर डेढ लाख से अधिक लोगों के वैक्सीनेशन के साथ प्रदेश में अव्वल ‌रहा।
टीकाकरण महाअभियान के दूसरे दिन भी मध्यप्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक वैक्सीन लगाने वाला राज्य बना। वैक्सीन लगाने में मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर, उत्तरप्रदेश दूसरे,महाराष्ट्र तीसरे, गुजरात चौथे और कर्नाटक पाँचवें स्थान पर है।
 
प्रदेश में अब लगभग पौने दो करोड़ लोग कोरोना वैक्सीन का डोज लगवा चुके हैं। प्रदेश में टीकाकरण महाअभियान लगातार जारी रहेगा। सरकार के मुताबिक प्रदेश में वैक्सीनेशन के लिए पर्याप्त ‌मात्रा में डोज उपलब्ध और गुरुवार को वैक्सीनेशन ‌के लिए वर्तमान में 11 लाख के डोज मौजूद है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख