suvichar
✕

कोरोना की तीसरी लहर के अलर्ट के बीच मध्यप्रदेश के दतिया में मिला डेल्टा वायरस का ट्रिपल वैरिएंट

ICMR को भेजे गए 15 में से 9 सैंपल में नए वैरिएंट की पहचान

Updated: शुक्रवार, 18 जून 2021 (09:42 IST)
भोपाल। देश में कोरोना की तीसरी लहर के गृहमंत्रालय के अलर्ट के बीच अब कोरोना की दूसरी लहर में तबाही मचाने वाले डेल्टा वैरिएंट के लगातार नए वैरिएंट सामने आ रहे है। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में कोरोना के डेल्टा वायरस के ट्रिपल वैरिएंट का खुलासा हुआ है। जिले से जांच के लिए ICMR  को भेजे गए 9 सैंपल की जांच में डेल्टा वायरस के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है।
 
दतिया जिले के एपिडिमियोलॉजिस्ट मनोज गुप्ता के मुताबिक 1 से 15 मई के बीच रेंडम सेलेक्टर किए गए 15 सैंपल जांच के लिए आईसीएमआर को भेजे गए थे। जिनमें से नौ मरीजों के सैंपल में कोरोना के डेल्टा वायरस का ट्रिपल वैरिएंट पाया गया है। ‘वेबदुनिया’ से बातचीत में मनोज गुप्ता कहते हैं कि जिन लोगों में डेल्टा ट्रिपल वैरिएंट पाया गया था वह अभी पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी सतत निगरानी की जा रही है। 
 
दरअसल कोरोना का कौन सा वैरिएंट किस इलाके में सक्रिय है इस बात की जांच के लिए और इसका पता लगाने के लिए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सैंपल दिल्ली स्थित आइसीएमआर की लैब को हर 15 दिन में सैंपल भेजे जाते हैं। इस प्रक्रिया में दतिया मेडिकल कॉलेज के माध्यम से आइसीएमआर को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट से डेल्टा वायरस के ट्रिपल वैरिएंट मिलने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

मई के पहले पखवाड़े में भेजे गए 15 सैंपल की रिपोर्ट में नौ लोगों में यह वैरिएंट पाया गया है। आंशका जताई जा रही है कि कोरोना के डेल्टा ट्रिपल वैरिएंट के चलते कोरोना की दूसरी लहर में दतिया में तेजी से संक्रमण फैला था और लोगों की मौतें हुई।
 
वेबदुनिया से बातचीत में जिले के एपिडिमियोलॉजिस्ट मनोज गुप्ता कहते है कि नए वैरिएंट को लेकर पैनिक होने की जरुरत नहीं है जिले में कोरोना संक्रमण दर अब घट चुकी है और कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

बदरीनाथ से लौट रहा 6 यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश, जोशीमठ के पास रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

कांग्रेस के समय बैंक बनते थे, मोदी के समय बिकते हैं... IDBI बैंक निजीकरण पर राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला

ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत, पूजा के लिए बालकनी से तोड़ रहे थे फूल

मंत्री नागर सिंह चौहान पर 20 साल से रिश्ते में होने का आरोप लगाने वाली महिला का यूटर्न, अब तारीफ में पढ़े कसीदे

अगला लेख