Daily Horoscope
✕

भड़काऊ वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, twitter india के MD के खिलाफ FIR

Updated: शुक्रवार, 18 जून 2021 (09:40 IST)
लखनऊ। बुजुर्ग से मारपीट और अभ्रदता के केस में ट्विटर निशाना बनते दिख रहा है। मामला गाजियाबाद का है। गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी को नोटिस भेजा है।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद पुलिस ट्विटर के जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द पूछताछ करेगी। पुलिस का कहना है कि जब मामले की सूचना समय रहते दे दी गई तो इसके बावजूद वीडियो के वायरल होने से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने क्यों नहीं रोका?

ALSO READ: ट्‍विटर v/s सरकार, जानिए क्या है टकराव की वजह और क्या होगा Twitter पर असर
 
पुलिस द्वारा जारी नोटिस में लिखा गया है कि ट्विटर कम्युनिकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड व ट्विटर आईएनसी के विरुद्ध थाना लोनी बॉर्डर जनपद गाजियाबाद में धारा 153, 153 ए, 295 ए, 505, 120 बी, 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
 
इस नोटिस में आगे लिखा गया है कि ट्विटर आईएनसी के माध्यम से लोगों ने अपने ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल कर समाज के बीच विद्वेष फैलाने वाले संदेश का किसी प्रकार कोई संज्ञान नहीं लिया। साथ ही देश-विदेश के विभिन्न समूहों के बीच सौहार्द को प्रभावित करने वाले कार्य को बढ़ावा दिया गया। इसके अलावा समाजविरोधी संदेश को लगातार वायरल होने दिया गया।

ALSO READ: Twitter ने अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त किया, कहा- IT मंत्रालय के साथ जल्द ही ब्यौरा साझा किया जाएगा
 
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया वे पीड़ित के जानने वाले थे। पीड़ित ने उन्हें ताबीज बनाकर बेचे थे जिसका उन्होंने अच्छा नतीजा मिलने का आश्वासन दिया था। वहीं जब उन लोगों के मन-मुताबिक ताबीज का नतीजा नहीं मिला तो उन्होंने उसे पीट दिया। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख