Dhanteras
✕

कोरोना प्रोटोकॉल और सोशल डिस्टेंसिंग में चूक राजनेताओं पर पड़ रही भारी ?

Updated: बुधवार, 29 जुलाई 2020 (16:12 IST)
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण अब राजनेताओं पर हावी होता दिख रहा है। बीते एक सप्ताह में सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान समेत उनके कैबिनेट में शामिल सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री रामखिलावन पटेल कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ चुके है। इसके साथ भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत और भोपाल के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।  
 
सरकार और राजनीतिक दल से जुड़े लोगों को एक सप्ताह में इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव होना कई सवाल खड़े कर रहा है। कोरोनाकाल में जब जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग, समाज के अन्य लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील कर रहे है तब क्या खुद यह नेता खुद जाने - अनजाने कहीं न कहीं सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना प्रोटोकॉलन का पालन करने में चूक रहे है। 
ALSO READ: भोपाल में लॉकडाउन बढ़ाने पर गृहमंत्री का बड़ा बयान,आज कोरोनावायरस ने तोड़े सभी रिकॉर्ड
उपचुनाव की तैयारी में जुटे मंत्री तुलसी सिलावट का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी क्वारेंटाइन नहीं होना एक बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। सांवेर सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा की तरफ से संभावित प्रत्याशी मंत्री तुलसी  सिलावट लगातार अपने क्षेत्र में लोगों में मिलकर जनसंपर्क करते रहे है और कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले व्यक्ति को 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन होना पड़ता है। राजधानी भोपाल में लगातार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद प्रशासन अब कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों को सख्ती से इस गाइडलाइन का पालन कराने का फैसला किया है। 
 
ऐसे में सवाल ये भी उठ खड़ा हो गया है कि उपचुनाव के चलते राजनेता अपने साथ अन्य लोगों की जिंदगी भी दांव पर लगा रहे है। तुलसी सिलावट से पहले पहले मुरैना जिले के दो पूर्व विधायक और उपचुनाव में भाजपा के संभावित उम्मीदवार रघुराज कंसाना और कमेलश जाटव भी चुनाव प्रचार के दौरान कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके है।  
ALSO READ: कोरोनावायरस पीड़ित शिवराज ने बताए अस्पताल के अनुभव, खुद धो रहा हूं कपड़े, बना रहा हूं चाय
कोरोना की चपेट में आने वाले राजनेता - शिवराज सिंह चौहान (मुख्यमंत्री),अरविंद भदौरिया (मंत्री), तुलसी  सिलावट (मंत्री), रामखिलावन पटेल (मंत्री), ओमप्रकाश सकलेचा (मंत्री) भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत, भोपाल के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, ठाकुर दास नागवंशी (BJP विधायक), नीना वर्मा (BJP विधायक), दिव्यराज सिंह (BJP विधायक), राकेश गिरी (BJP विधायक) रघुराज सिंह कंसाना और कमलेश जाटव (पूर्व विधायक और BJP संभावित के संभावित उम्मीदवार), लखन घनघोरिया (Cong विधायक), प्रवीण पाठक (Cong विधायक), कुणाल चौधरी (Cong विधायक ) भाजपा विधायक गिरीश गौतम की पत्नी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके है। 
 
 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख