suvichar
✕

मध्य प्रदेश में Corona संक्रमण के 11 नए मामले

Updated: शनिवार, 17 जुलाई 2021 (22:22 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,640 हो गई। प्रदेश में अब तक इस महामारी से 10512 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 221 लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है।

यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के नौ जिलों में ही संक्रमण के नए मामले सामने आए, जबकि 48 जिलों में एक भी नया मामला सामने नहीं आया।
ALSO READ: पाकिस्तान में Coronavirus की चौथी लहर ने पकड़ा जोर
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के पांच नए मामले भोपाल में, जबकि इन्दौर में चार एवं टीकमगढ़, तथा जबलपुर में एक-एक नए मामले सामने आए। प्रदेश में कुल 7,91,640 संक्रमितों में से अब तक 7,80,907 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। शनिवार को कोविड-19 के 23 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शनिवार को 1,41,686 लोगों को संक्रमण रोधी टीके लगाए गए। प्रदेश में अब तक 2,51,56,976 लोगों को कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं।(भाषा)

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख