suvichar
✕

COVID-19 in MP : मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड 2743 Corona मरीज हुए स्वस्थ, 24 घंटे में हुई 25603 सैंपलों की जांच

Updated: शनिवार, 26 सितम्बर 2020 (00:05 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के मिले 2227 नए मामलों के मुकाबले रिकॉर्ड 2743 मरीज स्वस्थ हो गए, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है। राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे के दौरान 25603 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 2227 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसी के साथ आज रिकॉर्ड 2743 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए, जिसके बाद एक्टिव (उपचाररत) मरीज घटकर 22198 रह गए हैं, जो कल 22744 थे। इसमें लगभग 500 मरीजों की कमी देखी गई है।

इसी के साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 117588 तक पहुंच गई, जिसमें से 93238 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं प्रदेशभर में 30 मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई, जो कल के मुकाबले कम है। इसी के साथ प्रदेशभर में अब तक 2152 मरीज इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।
इस बीच सबसे अधिक 436 मरीज इंदौर में मिले, राजधानी भोपाल में 277, ग्वालियर में 152, जबलपुर में 212, नरसिंहपुर में 63, खरगोन में 54, शहडोल में 68, सागर में 46, धार में 51, उज्जैन में 26, बैतूल में 34, होशंगाबाद में 49, कटनी में 47, भिंड में 33, उमरिया में 26, सीधी में 31, सतना में 34, रीवा में 17, खंडवा में 31, छिंदवाड़ा में 39, सीहोर में 28 के अलावा लगभग सभी 52 जिलों में नए मरीज मिले हैं।(वार्ता)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमला, टीएमसी का दावा कपड़ों में हथियार छिपाकर लाई थी महिला

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अम्बेडकर नगर में DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह ने संभाली कमान, देर रात सड़कों पर उतरकर देखी परखी सुरक्षा व्यवस्था

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

अगला लेख