suvichar
✕

Madhya Pradesh Coronavirus Update : मध्य प्रदेश में Coronavirusके 870 नए मामले, 15 लोगों की मौत

Updated: गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (02:35 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के 870 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41,604 हो गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 15 और व्यक्तियों की मौत हो गई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,048 हो गई।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण से भोपाल में छह, ग्वालियर में दो और इंदौर, जबलपुर, सागर, मंदसौर, देवास, विदिशा एवं रायसेन में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

उन्होंने बताया, राज्य में अब तक कोरोनावायरस से सबसे अधिक 337 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 232, उज्जैन में 75, सागर में 38, जबलपुर में 41, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 20 एवं खरगोन में 19 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 169 नए मामले इंदौर जिले में सामने आए, जबकि भोपाल में 91, ग्वालियर में 36, जबलपुर में 40, सीधी में 31 और खरगोन एवं रीवा में 28-28 नए मामले आए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 41,604 संक्रमितों में से अब तक 31,239 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 9,317 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार को 643 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 3,240 निषिद्ध क्षेत्र हैं।(भाषा) 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

अगला लेख