Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में अधिक संक्रमण वाले जिलों में अब सप्ताह में 2 दिन Lockdown

सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों के लिए बदले नियम, रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू

Updated: सोमवार, 20 जुलाई 2020 (22:04 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोनावायरस (Covid-19) के मामले के बाद अब सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अब प्रदेश के अधिक संक्रमण वाले जिलों में सप्ताह में 2 दिन लगातार पूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) रहेगा। इसके दौरान आवश्यक सेवाएं छोड़कर सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। 

लॉकडाउन रविवार को रहेगा ही, दूसरा दिन शनिवार हो या सोमवार, यह जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के निर्णय अनुसार तय किया जाएगा। सभी जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 8 बजे से प्रात: 5 बजे तक रहेगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमणमुक्त जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में राज्य एवं केन्द्र सरकार के सभी कार्यालय 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किए जाएंगे, अधिकारी शत-प्रतिशत आएंगे। निजी कार्यालय एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान भी 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत क्षमता में संचालित होंगे। निजी दफ्तर तथा व्यापारिक संस्थानो में कोई कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उसे 7 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा।
 
गाँवों पर दें विशेष ध्यान : प्रदेश में गांव में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों के बाद गांवों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 53 गाँवों में कोरोना संक्रमण था, जिनमें से अब 17 गाँवों में संक्रमण बचा है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गाँवों में विशेष सावधानी रखी जाए, जिससे संक्रमण आगे न बढ़े।
 
गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी मास्क नहीं लगाता है, फिजीकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करता है अथवा अन्य तरीके से कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करता है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर में एक शादी समारोह में कुछ शासकीय अधिकारियों द्वारा गाइडलाइन का उल्लंघन किए जाने को मुख्यमंत्री ने अंत्यत गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

अगला लेख