Daily Horoscope
✕

कोरोनावायरस के खात्मे के लिए मेड इन इंडिया कैप्सूल, 2000 से 4000 के बीच हो सकती है कीमत

Updated: गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (14:16 IST)
भारत में कोरोना से बचाव का अब तक टीका ही एकमात्र विकल्प है, लेकिन कोरोना से इलाज के लिए खुशखबर सामने आई है। मध्यम से हल्के COVID-19 मामलों के इलाज के लिए एक ओरल एंटीवायरल दवा को जल्द ही आपातकालीन उपयोग की अनुमति मिल जाएगी। कोविड स्ट्रैटजी ग्रुप, सीएसआईआर के मुताबिक मर्क की एंटीवायरल दवा मोलनुपिरवीर (Molnupiravir) को आने वाले दिनों में आपातकालीन उपयोग के लिए अनुमति मिल सकती है।
 
फाइजर की एक और गोली पैक्सलोविड (Paxlovid) में कुछ और समय लग सकता है। फिलहाल यह दवा कैप्सूल के रूप में है, जिसे वयस्क आबादी के लिए उपयुक्त करार दिया गया है। यह दवा कोरोना के लक्षण को कम करने में कारगर साबित हुई है और इसके कोई नकारात्मक परिणाम भी नहीं देखने को मिले हैं।
 
कोरोना संक्रमण के शुरुआती दिनों में यह दवा काफी असरदार पाई गई है। दवा की कीमत के बारे में कहा जा रहा है कि शुरुआत में इसकी कीमत 2000 रुपए से 4000 रुपए के बीच हो सकती है और बाद में कीमत 500 रुपए से 1000 रुपए तक कम हो सकती है। गुरुवार को ब्रिटेन इसे मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया। यूके में 18 साल और उससे अधिक उम्र के वयस्कों के लिए गोली को मंजूरी दी गई थी।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

अगला लेख